*गुरुद्वारा साहिब में प्रकाश पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न*
बिजयनगर। ट्रस्ट श्री गुरु सिंह सभा बिजयनगर द्वारा धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव बड़ी श्रद्धा और भावना से मनाया गया। पटवार घर के पीछे स्थित गुरुद्वारा साहिब जी में शाम दीवान में श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ आयोजन हुआ व कीर्तन दरबार भाई साहब भाई अमरजीत सिंह बूंदी वाले संगत को कथा मे बताया की श्री गुरु अर्जन साहिब जी ने 1604 में दरबार साहिब में पहली बार गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश किया था। पहले प्रकाश पर संगत ने कीर्तन दीवान सजाए और बाबा बुड्डा जी ने बाणी को आद ग्रंथ (गुरू ग्रंथ साहिब) से पढ़ने की शुरुआत की, और बाबा बुड्डा जी पहले ग्रंथी बने। उसी दिन से लगातार आजतक दरबार साहिब में लगातार बाणी को पढ़ा और गाया जा रहा है, इस द्वारा मानवता में गुरू के उपदेशों को पहुंचाया जा रहा है। समाप्ति उपरांत गुरु महाराज का अटूट लंगर संगत में वितरित किया गया। ट्रस्ट के प्रधान हरगोविंद सिंह टुटेजा, संरक्षक व पूर्व पार्षद गुरुभेज सिंह टुटेजा, कोषाध्यक्ष जगजीत सिंह टुटेजा, सचिव दिलप्रीत सिंह टुटेजा, राजन सिंह टुटेजा, जोगिंदर सिंह जोधा, सुरेंद्र जुनेजा, अगम सिंह टुटेजा, गगनदीप सिंह टुटेजा, नंदलाल तीर्थवानी, मनदीप सिंह, हरमीत सिंह टुटेजा, हेमंत पेशवानी दुर्गा केलानी, भावना कौर, गुरचरण कौर, रजनी कौर, मनजीत कौर, गुरप्रीत कौर, दीपमाला जुनेजा ,जोगेंद्र कौर ,आशा विनायक, हरजीत कौर, आलोक पवार ,संदेश मेवाड़ा,राजवीर सिंह राठौड़ ,अमित तीर्थ वानी, दिनेश वर्मा, रजत कुमावत,कोमल तीर्थ वानी आदि सदस्य मौजूद थे। यह जानकारी सचिव दिलप्रीत सिंह टुटेजा ने दी!

No comments:
Post a Comment