*राज्य का सबसे बड़ा फनी ट्रैप और अवैध वसूली का कारोबार?*
*दो डीएसपी, 6 एस एच ओ सहित 44 पर आरोप, व्यापारी से करोड़ों वसूल लिए?*
___
______________________
*स्टेट ब्यूरो चीफ अब्दुल रहमान राजस्थान_9928 450 118*
*विजयनगर*
प्रदेश में पुलिस द्वारा अवैध वसूली का सनसनी खेज मामला सामने आया है इसका खुलासा जयपुर मेट्रो द्वितीय की सीएमएम कोर्ट में आए 2.04 करोड़ की वसूली के मामले में हुआ। कोर्ट ने दो डीएसपी 6 एसएचओ, 2 ए एस आई सहित 44 लोगों के खिलाफ एसओजी को जांच कर 17 सितंबर 2024 तक रिपोर्ट तलब की गई है। कोर्ट ने ब्यावर के विजयनगर निवासी शंभू लाल गुर्जर के परिवार यह आदेश दिया और कहा कि यह पुलिस वालों का ऑर्गेनाइज्ड क्राईम है। चौंकाने वाली बात यह है कि 2. 04 करोड़ में से 1.34 करोड़ ऑनलाइन ट्रांसफर हुए और इसमें भी 95 लाख सिर्फ तीन पुलिस कर्मियों के खातों में गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस कर्मियों व अफसर में प्रताड़ना, दुष्कर्म वह छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसा कर करोड़ों रुपए वसूल लिए है।
*दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दे पैसे लेते, मना किया तो छेड़छाड़ में फंसा कर खूब यातनाएं दी गई*
अधिवक्ता अनिल चौधरी व सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया है कि शंभू लाल गुर्जर का ब्यावर में कार्गो का व्यवसाय है। 2022 में पुलिस अफसर से संरक्षण प्राप्त विजयनगर थाने के शंकर राम जाट, हेमराज जाट व अशोक जाट ने उनके वाहनों को जप्त कर व्यापार बर्बाद करने व गिरफ्तारी का डर दिखा कर₹30000 प्रति माह वसूलना शुरू की वह बोले कि अजमेर भीलवाड़ा वह विजयनगर थाने के एसएचओ उनके रिश्तेदार है। यहां उसे व्यापार में कोई परेशानी नहीं होगी। जल्दी ही यह बंदी 9 लाख, फिर 12 लाख महीने के रूप में वसूल की गई। शंभू लाल ने मना किया तो 22 अप्रैल 2022 को तीनों पुलिस कर्मियों ने उसके ऑफिस में जबरन घुसे और वहां रखे 70 लख रुपए ले लिए। सीसीटीवी तोड़कर डीबीआर मशीन ले गए। शिकायत करने पर शंकर में हेमराज लाइन हाजिर हो गए। फिर तीनों ने बजरी माफिया प्रदीप माली के साथ मिलकर उसके वह अन्य परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। पुलिस के बड़े अफसर भी इसे मिलकर झूठ दुष्कर्म में फंसने का उपाय दिखाकर पैसे वसूलने लगे। शंभू लाल ने पुलिसकर्मी अशोक जाट के खाते में 32 लाख, इसके परिचित विजेंद्र को 36 लाख , शंकर जाट को 20 लाख, इसके परिचित जगदीश को 16 लाख, हेमराज को 18 लाख, इसके परिचित रामचंद्र के खाते में ₹1200000 डालें। इस तरह से करोड़ की अवैध वसूली की। इन्होंने परिषदों के खातों में ही एक करोड़ से ज्यादा डलवा लिए। नवंबर 2023 में झूठे छेड़छाड़ के मुकदमे में गिरफ्तार कर खूब यातनाएं दी गई जैसा की शंभू लाल ने बताया।
*पुलिस वालों का ऑर्गेनाइज्ड क्राईम, SOG 17 तक जांच रिपोर्ट दे:_
*यह पुलिसकर्मी आरोपी*
*1 देशराज*, एसपी ,भीलवाड़ा
*2 राजेश कसाना*_पूर्व को मसूदा
*3 दिनेश चौधरी*तत्कालीन एसएचओ विजयनगर
*4 महावीर मीणा*, तत्कालीन एसएचओ प्रताप नगर भीलवाड़ा
*5 सुगन चौधरी* तत्कालीन एसएचओ आदर्श नगर अजमेर
*6 जयराम चौधरी* तत्कालीन एसएचओ सोजत
*7 कंवर पाल सिंह* पूर्व एसएचओ रुपन गढ़ अजमेर
*8 राजमल कुमावत* एसएचओ विजय नगर
*9 शंकर राम जाट* तत्कालीन पुलिसकर्मी विजयनगर थाना
*10 अशोक जाट*
*11 विजय सिंह राठौड़* कांस्टेबल
*12 शिवराज पहाड़िया*
*13 शिवचरण गुर्जर* ए एस आई
*14 तेजाराम* एएसआई
*15 अंकित* को भीलवाड़ा के रीडर
*16 सुनील पारीक* रीडर
*17 बजरंग त्रिपाठी* तत्काली मसूदा का रीडर
*18 अज़्ज़ाद्दीन काजी* पुलिस थाना प्रताप नगर
*19 विजय सिंह**
*20 अमिताभ सिंह* पुलिस कर्मी विजयनगर थाना
*21 धवल मीणा* कांस्टेबल ब्यावर थाना
*22 श्याम सुंदर* ए एसपी रीडर
*23 चांद सिंह राणावत* हेड कांस्टेबल
*24 सुनील पारीक* रीडर

No comments:
Post a Comment