गौ माता को छप्पन भोग खिलाकर, पायलट का जन्मदिन मनाया !

 गौ माता को छप्पन भोग खिलाकर, पायलट का जन्मदिन मनाया !


----------------------------------------

7 सितंबर शनिवार के दिन, सचिन पायलट के 47 वे जन्मदिन के अवसर पर, राजस्थान की 36 कोम की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देश की राजनीति में कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री सचिन पायलट को लेकर एक बड़ा संदेश यह दिया कि सचिन पायलट केवल गुर्जरों के नेता नहीं है बल्कि वह 36 कोम के सर्वमान्य नेता हैं !

इसकी झलक राजस्थान के कोने-कोने से दिखाई दी जहां वसुंधरा के गढ़ संसदीय क्षेत्र में मानव सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र यादव के नेतृत्व में पायलट के जन्मदिन पर श्री कृष्ण गौशाला में छप्पन भोग लगाकर, गायों को छप्पन भोग खिलाकर पायलट का जन्मदिन मनाया, वही कोटा अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आबिद कागजी और मंजूर तंवर के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गौशालाओं में जाकर गायों की सेवा कर उन्हें चारा खिलाकर पायलट का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, ब्राह्मण समाज के युवा नेता समाजसेवी दिनेश जोशी ने गौशाला में जाकर गौ माता की सेवा की वही सरोज मीणा ने भी पायलट का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, और संदेश दिया कि सचिन पायलट 36 कोमो के सर्वमान्य नेता हैं ?

हाडोती संभाग में 7 सितंबर को पायलट का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जो यह संदेश भी देता है कि हाडोती में कांग्रेस पायलट की अगुवाई में एकजुट है, और एकजुट रहकर, कांग्रेस हाडोती से भाजपा के गढ़ को हिला सकती है, राजनीतिक दृष्टि से हाडोती संभाग महत्वपूर्ण संभाग है क्योंकि इस संभाग से पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आते हैं, भजन लाल शर्मा से पहले भाजपा की तरफ से जो मुख्यमंत्री बने वह नेता भैरव सिंह शेखावत और वसुंधरा राजे दोनों हाडोती संभाग के विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीते और मुख्यमंत्री बने, इसीलिए हाडोती संभाग भारतीय जनता पार्टी का गढ़ कहलाता है !

लंबे समय झालावाड़ जिले की चार विधानसभा क्षेत्र में से एक खानपुर विधानसभा क्षेत्र पर 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सफलता मिली इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने सचिन पायलट के समर्थक संजय गुर्जर को चुनाव मैदान में उतारा और गुर्जर चुनाव जीते !

यदि राजस्थान भर की बात करें तो सचिन पायलट के जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस नेताओं के बीच एक जुटता नजर आई, और यह भी नजर आया कि राजस्थान के कार्यकर्ताओं और अधिकांश नेताओं के भविष्य के नेता राजस्थान में सचिन पायलट ही है!

                       


 देवेंद्र यादव

                   कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most