एडवोकेट अंसार इंदौरी बने प्रदेश कन्वीनर* ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (AILAJ) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राजस्थान प्रदेश का कन्वीनर एडवोकेट अंसार इंदौरी को नियुक्त किया है।

 *एडवोकेट अंसार इंदौरी बने प्रदेश कन्वीनर*


ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (AILAJ) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राजस्थान प्रदेश का कन्वीनर एडवोकेट अंसार इंदौरी को नियुक्त किया है।






ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (AILAJ) के राष्ट्रीय सह संयोजक एडवोकेट मुकेश ने प्रेस बयान ज़ारी कर बताया कि संगठन वकीलों और कानून के छात्रों का एक राष्ट्रीय संगठन है, जिसका उद्देश्य समसामयिक व्यवस्था की आलोचना करना और उसे चुनौती देना है, साथ ही न्याय की स्थापना करने के लिए कानून की सीमाओं को आगे बढ़ाना है। संगठन संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबद्ध है। संगठन के उद्देश्यों में देश में मानवाधिकारों, नागरिक स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय पर हो रहे हमलों से उत्पन्न नागरिकों के बुनियादी अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा करने की तत्काल आवश्यकता शामिल है।

जिनमे पीड़ित भारतीय नागरिकों की कानूनी लड़ाई महत्वपूर्ण है।संगठन मानता है की सामाजिक, आर्थिक, नागरिक और राजनीतिक अधिकारों पर समकालीन हमले से उत्पन्न कठिनाइयाँ का संगठित होकर ही मुकाबला किया जा सकता है।




उन्होंने बताया की संगठन असमानताओं, भेदभाव और पूर्वाग्रह के खिलाफ़ वकील समुदाय को संघर्ष करने के लिए एकजुट करने का प्रयास कर रहा है। साथ ही संगठन वकीलों और कानून के छात्रों के कल्याण के लिए कार्य करता है। संगठन की कर्नाटक, ओडिशा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में कमेटियां बनी हुई हैं।


राष्ट्रीय कमेटी द्वारा जारी


एडवोकेट मुकेश

(राष्ट्रीय सह संयोजक)

+917982552348

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most