मासूम को नंगा कर नचाने के मामले में राष्ट्रीय बाल आयोग में शिकायत*

 *मासूम को नंगा कर नचाने के मामले में राष्ट्रीय बाल आयोग में शिकायत*

___

Advocate Ansar Indori, Kota Rajasthan


______________________





*अब्दुल रहमान राजस्थान*

*कोटा:* मामला कल 13 सितंबर 2024 का बताया जा रहा है कि एक अधेड़ व्यक्ति ने 8 साल के मासूम को नंगा करके कई घंटे तक डांस करवाया। इतना ही नहीं अधेड़ ने जूते से मासूम की पिटाई कर बच्चे को चोर भी कहलवाया। जब वीडियो वायरल हुआ तो मानवाधिकार कार्यकर्ता एडवोकेट अंसार इंदौरी ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग,नई दिल्ली में कर दी है।

अधिवक्ता अंसार इंदौरी ने बताया की जिले से एक दरिंदगी का मामला मीडिया के जरिए सामने आया था। जिसमे एक अधेड़ व्यक्ति ने 8 साल के मासूम को नंगा करके कई घंटे तक डांस करवाया। इतना ही नहीं अधेड़ ने जूते से मासूम की पिटाई कर बच्चे को चोर भी कहलवाया। जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस को इस मामले की भनक लगी। पुलिस बच्चे के घर पर भी पहुंची लेकिन वहां पुलिस को बच्चे के माता-पिता ही नहीं मिले।

उन्होंने बताया की पुलिस के अनुसार 8 साल का मासूम शहर में महावीर बस्ती इलाके में रहता है। जिसके तीन भाई बहन है। इनमें मासूम ही सबसे छोटा है जिसके साथ अधेड़ के द्वारा यह हरकत की गई। बच्चा बुधवार को घर के पास ही आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजन में गया था। ऐसे में वहां मौजूद कुछ लोगों ने मासूम पर तार चोरी करने का आरोप लगाया। इसके बाद बच्चे को नंगा करके उसे डांस करवाया गया।


वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 5 से 7 लड़के बच्चे को घेर कर खड़े हुए हैं जो उसे बार-बार में धमकी देकर डांस करने के लिए कह रहे हैं। वहीं वीडियो में एक युवक कुर्सी पर बैठा हुआ नजर आ रहा है तो एक अन्य अधेड़ हाथ में जूता लेकर खड़ा है जो बच्चे से कहता है कि ऐसे बोल मैं चोर हूं। इसके बाद वह अधेड़ बच्चों को जूता मारता है और डर के मारे बच्चा खुद को चोर बोलने लगता है। इतना ही नहीं बच्चों को मुर्गा बनाया गया और उसे उठक बैठक भी लगवाई गई।


कई घंटे तक मासूम के साथ इस तरह की दरिंदगी की गई। सुबह 4 बजे उसे घर जाने के लिए छोड़ा गया। इसके बाद बच्चा अपने घर पर पहुंच गया। वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस बच्चों के घर पर पहुंची तो वहां माता-पिता नहीं मिले। 


इस सम्पूर्ण मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली को लिखा गया है। खबर लिखे लगाए जाने से कुछ 1 मिनट पहले जानकारी मिली है कि पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most