हरियाणा के लाल अमेरिका में क्यों है बेहाल
हरियाणा के लाल अमेरिका में क्यों है बेहाल, जब राहुल गांधी ने हरियाणा के अंसद में अपनी पहली चुनावी जनसभा में, अपनी अमेरिका यात्रा के दरमियां हरियाणा के लालो से मिलने के बाद उनकी दास्तान चुनावी जनसभा में सुनाई तो जनसभा में उपस्थित जनसमूह भावुक हो गया और उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गई !
राहुल गांधी ने बताया कि हरियाणा 10 साल पहले क्या था और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद 10 साल में हरियाणा में क्या हो गया, जब उन्होंने अमेरिका हरियाणा के युवाओं की आप बीती सुनाई तो एक समय राहुल गांधी स्वयं भावुक हो गए, और कहां की हमारा पहला लक्ष्य हरियाणा के आंसू पहुंचना होगा और उन परिवारों को अपने लालो से मि लाना होगा जो जो रोजगार की तलाश में अमेरिका में जाकर फंसे हुए हैं !
इसी महीने सितंबर में राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर गए थे और दोनों ही नेताओं ने अमेरिका से लौट के बाद हरियाणा की चुनावी सभा में अमेरिका के अपने स्मरण सुनाए थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर को सोनीपत की एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था अमेरिका में हरियाणा के लोगों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया !
कहने का का अर्थ यह है कि अमेरिका में हरियाणा के युवा चंगासी मगर प्रधानमंत्री मोदी के 1 दिन बाद 26 सितंबर को राहुल गांधी ने हरियाणा की जनता को बताया कि अमेरिका में हरियाणा के लाल कितने बेहाल हैं ? राहुल गांधी के अमेरिका से लौट के तुरंत बाद वह हरियाणा के करनाल के उसे गांव पहुंचे जहां के युवा उनसे अमेरिका में मिले थे और अपनी दास्तान सुनाई थी राहुल गांधी ने उन युवाओं के परिवार वालों से बात की और परिवार वालों का दुख साझा किया था ! और भरोसा दिलाया था कि वह अमेरिका में बैठे युवाओं को अपने परिवार वालों से जरूर मिलवाएंगे, यही वादा राहुल गांधी ने अपनी चुनावी जनसभा में भी किया है जैसे ही हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी, हरियाणा के युवाओं को रोजगार के लिए जोखिम उठाकर विदेशी नहीं भागना पड़ेगा हरियाणा के युवाओं को हरियाणा में ही रोजगार मुहैया कराया जाएगा और अमेरिका में दुखी युवाओं को वापस देश लाया जाएगा !
देवेंद्र यादव
कोटा राजस्थान

No comments:
Post a Comment