बबा रजनीश गिरि को एक बालक के यौन शौषण के आरोप में अरेस्ट
उत्तराखंड की धर्मनगरी ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला क्षेत्र स्थित आश्रम के बाबा रजनीश गिरि को एक बालक के यौन शौषण के आरोप में अरेस्ट किया गया है। बाल कल्याण समिति को मिली शिकायत के बाद जांच में मामला सही पाए जाने पर पोस्को व कुकर्म सहित विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज हुई।लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि बाल कल्याण समिति की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया कि रजनीश गिरी नामक बाबा अपने आश्रम में रह रहे 14 वर्षीय किशोर का तीन साल से यौन शोषण कर रहा है। पुलिस ने आरोपी रजनीश को अरेस्ट कर लिया है।
#Uttarakhand

No comments:
Post a Comment