राहुल गांधी की हरियाणा विजय संकल्प यात्रा की पहली चुनावी सभा में राहुल गांधी ने संकेत दे दिया कि हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ?

 राहुल गांधी की हरियाणा विजय संकल्प यात्रा की पहली चुनावी सभा में राहुल गांधी ने संकेत दे दिया कि हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ?





हरियाणा विजय संकल्प यात्रा की पहली चुनावी सभा अंबाला में हुई और उस चुनावी सभा में राहुल गांधी के अलावा श्रीमती प्रियंका गांधी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा भी मौजूद थी !

सभी नेताओं ने चुनावी सभा को संबोधित किया और प्रदेश से भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील कर कांग्रेस की सरकार बनाने को कहा !

राहुल गांधी के भाषण के बाद हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष दलित नेता उदयभान ने अपना धन्यवाद भाषण दिया और जैसे ही उनका धन्यवाद भाषण समाप्त हुआ राहुल गांधी ने उदयभान का हाथ पकड़ा और जनता से मुखातिब होकर एक साथ ऊंचा किया ऐसा लगा जैसे राहुल गांधी ने हरियाणा विजय यात्रा के अपने पहले ही दिन बता दिया कि हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ?

हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद यदि मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा के बीच विवाद बरकरार रहा तो ऐसे में पार्टी हाई कमान इसका रास्ता अपना सकती है, ऐसे में उसके सामने दो नाम रणदीप सिंह सुरजेवाला और उदय भान सिंह का का होगा लेकिन रणदीप सिंह सर्जे वाले के नाम पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा शायद तैयार नहीं होंगे ऐसे में उदय भान सिंह का नाम सबसे आगे होगा और उदयभान सिंह को भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी अपना समर्थन दे देंगे क्योंकि कुमारी शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटवा कर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दलित नेता उदयभान सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनवाया था उदयभान सिंह भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पसंद हैं ऐसे में जब हाई कमान उदयभान का नाम घोषित करेंगे तब भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी एतराज नहीं होगा, शायद इसीलिए राहुल गांधी ने अंबाला के अपने मंच से उदयभान सिंह का हाथ पड़कर जनता के बीच खड़ा करके यह संकेत दे दिए हैं कि हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ?

                     



  देवेंद्र यादव

                 कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most