बारां जिले के संरक्षित वन क्षेत्र शाहबाद की सुरम्य और सघन वन आच्छादित घाटियां, मार्च 2025 तक अपना सब कुछ वैभव और हरियाली खो देंगी।
एक 1800 मेगावाट की निजी बिजली परियोजना के निर्माण के लिए मार्च 2025 तक परियोजना क्षेत्र के 119759 पेड़ों में से 100950 पेड़ को काटा जाकर निजी बिजली कम्पनी को बिजली परियोजना हेतु सौंप दिया जाएगा। केंद्र सरकार की वन सलाहकार समिति (FAC) ने सैद्धांतिक तौर पर 400 हेक्टेयर वन भूमि पर मार्च तक इन सभी पेड़ों को काटे जाने के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। जबकि हाल ही में शाहबाद वन के 17884 हेक्टेयर क्षेत्र को संरक्षित वन क्षेत्र के लिए अधिसूचित किया है।
इस वन क्षेत्र में लगे 1 लाख पेड़ों को काटे जाने से जहां बारां जिले के पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचेगा वहीं शाहबाद की जैव विविधता भी नष्ट हो जायेगी। कूनो टाइगर रिजर्व
मध्य प्रदेश से टाइगर के बारां जिले के शाहबाद में टाइगर समेत दूसरे वन्य जीवों के आने की संभावना पर भी विराम लग जायेगा।
जिले भर के सभी सामाजिक कायकर्ताओ, संगठनों और पर्यावरण संरक्षण प्रेमियों ,मीडिया कर्मियों , संस्थाओं,बुद्धिजीवियों ,जन प्रतिनिधि यों की सूचनार्थ और आवश्यक कार्यवाही हेतु सादर प्रेषित।
Intach Baran chapter , Rajsthan

No comments:
Post a Comment