*हनी ट्रैप की अवैध वसूली के आरोप से खाकी में मची खलबली?*
_________________________
*स्टेट ब्यूरो चीफ अब्दुल रहमान राजस्थान_9928450118*
*विजयनगर*
*राज्य में सबसे बड़े हनी ट्रैप प्रकरण में आज सुबह ही न्यूज़ छापने से खाकी वर्दी में मची अफरा तफरी और खलबली के बाद 6 सितंबर 2024 जिला मुख्यालय ब्यावर पर इसका असर देखा गया।
खाकी में मची खलबली का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ब्यावर जिला मुख्यालय रोडवेज बस स्टैंड से सटे हुए राजेश कसाना के सरकारी आवास पर लगभग 12:00 के करीब कई दो पहिए वाहन की भीड़ जमा होने शुरू हो गई लेकिन खास बात यह रही कि हमेशा खाकी वर्दी में रोब दिखाने वाले खाकी वर्दी में न होकर सिविल वर्दी में राजेश कसाना के आवास पर जमा होने लगे। जिनमे एसएचओ नाहर सिंह सिटी पुलिस , सुरेश चौधरी एसएचओ पुलिस थाना साकेत नगर,(सिविल ड्रेस में) वही एसडीएम गौरव बुडानिया, भी सरकारी गाड़ी में पहुंचने की जानकारी मिली है। मामला एस ओ जी ने संभाल लिया है। इस मामले में अभी और नाम जाहिर होने है जीने चरणबढ़ सामने आने लगेंगे। इस मामले की जानकारी द वॉयस ऑफ जस्टिस के पास ठीक 1 महीने से पहले ही पीड़ित व्यक्ति के द्वारा अवेलेबल करा दी गई थी मगर कुछ कमियों के चलते इसे रोके रखा। शंभू लाल गुर्जर द्वारा पूर्ण और सटीक जानकारी मिलने के बाद यह जानकारी सार्वजनिक की गई है।

No comments:
Post a Comment