अचानक इस तरह से सांप्रदायिक घटनाओं का बढ़ना, किसी सोची समझी साजिश का हिस्सा लग रही है - एसडीपीआई*

 *जिले में लगातार बढ़ रही सांप्रदायिक घटनाओं की रिपोर्ट बनाकर, जिला कलेक्टर महोदय के पास पहुंचा एसडीपीआई डेलिगेशन*














*अचानक इस तरह से सांप्रदायिक घटनाओं का बढ़ना, किसी सोची समझी साजिश का हिस्सा लग रही है - एसडीपीआई*

 

भीलवाड़ा: जिले में पिछले कुछ ही दिनों के अंतराल में सांप्रदायिक घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है, जिसके तहत भीलवाड़ा, सांगानेर ,जहाजपुर, शाहपुरा ,महुआ आदि जगहों पर घटित होने वाली अप्रिय घटनाओं की आड़ में पूरे इलाके को सांप्रदायिकता की चपेट में लेने की कोशिश की जा रही है, 

इसके विरोध में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के एक डेलिगेशन ने एडीएम सिटी से मिलकर जिला कलेक्टर महोदय के नाम एक रिपोर्ट सौंपी, जिसमें पिछले कुछ दिनों में पूरे जिले में गटित होने वाली घटनाओं का जिक्र करते हुए, जिला महासचिव इकबाल मंसूरी ने बताया कि अचानक से इस तरीके से एक के बाद एक सांप्रदायिक घटनाओं का सामने आना किसी सोची समझी साजिश का हिस्सा लगती है, ऐसा लग रहा है जैसे सत्तारूढ़ सरकार एवम् उसके समर्थित संगठनों द्वारा मिलकर जिले का माहौल खराब करने का कोई षड्यंत्र रचा जा रहा है ,


पूरे जिले में लगातार एक पक्ष द्वारा भिड़तंत्र के रूप जमा होकर मुसलमानो के खिलाफ एक डर का माहौल बनाया जा रहा है , भीड़ के दम पर कभी बाजार बंद कर दिए जाते हैं, तो कभी प्रशासन पर भी पत्थरबाजी कर दी जाती है, इस तरह की घटनाओं से लगातार दूसरे पक्ष को यानी मुसलमानों को उकसाने के प्रयास किया जा रहे हैं ,जिससे कभी भी पूरे जिले में खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो सकती है और इस तरीके के भिड़तंत्र को काबू नही करने पर  पूरा जिला कभी भी गंभीर सांप्रदायिक दंगों की चपेट में आ सकता है ।


इसके लिए सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के डेलिगेशन ने माननीय जिला कलेक्टर को रिपोर्ट के जरिए अवगत कराया कि, ऐसी तमाम घटनाओं पर एवं ऐसे भीड़तंत्र पर सख्ती के साथ लगाम लगाने की जरूरत है, ताकि पूरे जिले की कानून व्यवस्था बनी रह सके ।


इस मौके पर जिला सचिव सलीम मंसूरी, कोषाध्यक्ष अनवर मंसूरी, जिला कमेटी मेंबर इरशाद अंसारी,सोनू पठान, जाकिर हुसैन मंसूरी, वार्ड 49 पार्षद हाजी सलीम अंसारी, भीलवाड़ा विधानसभा अध्यक्ष इमरान देशवाली, सद्दीक सोरगर आदि मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most