वक्फ संशोधन बिल 2024 को रदद करने की मांग को लेकर एसडीपीआई ने Anjuman Chauraha बारां पर किया प्रदर्शन।
बारां सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया द्वारा एक विरोध प्रदर्शन अंजुमन चौराहे पर किया गया जिसमे वक्फ संशोधन बिल को रद्द करने की मांग की गई।
जिला अध्यक्ष एस डी पी आई ने तमाम आने वालों का इस्तकबाल किया और वक्फ अमेंडमेंट बिल को रद्द करने की मांग की कहा की वक्फ जायदादे समाज के उत्थान व गरीबो व मजलूमो की मदद करने के लिए दान की हुई सम्पत्ति है जो कि सैकडो सालो से चली आ रही परम्परा है, इसमे किसी भी सरकार का दखल मुस्लिम समाज बर्दाश्त नही करेगा सरकार को तुरंत इस बिल को वापस लेना चाहिए।
एसडीपीआई के प्रदेश कोषाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने कहा की वक्फ संशोधन बिल मुस्लिम समाज मे अविश्वास पैदा करने वाला व भैद-भाव पूर्ण बिल है। सरकार इस बिल के माध्यम से मुस्लिम समाज की जमीनो को हड़पना चाहती है। सरकार का यह कृत्य उसकी विभाजनकारी नीतियो का प्रदर्शन है।
विरोध प्रदर्शन मे एसडीपीआई के उपाध्यक्ष एहतेशामउद्दीन सिद्दीकी ने लोगों को संबोधित किया और उन्होंने कहा हम वक्फ की जमीन मुसलमान की मिल्कियत है हम हमारी मिलकियत को किसी को भी उसमें हस्तक्षेप करने की इजाजत नहीं देते हैं इस प्रोटेस्ट में वसीम मंसूरी ने संबोधित किया, इमाम हाफिज मोहम्मद आरिफ ने कुरान और हदीस की रोशनी में वक्फ की अहमियत वक्फ की हुई जमीनों की अहमियत हमारे लिए क्या मायने रखती है इसके बारे में लोगों को बताया कार्यक्रम में वार्ड पार्षद एसडीपीआई सलामत हुसैन एसडीपीआई असलम अंसारी वार्ड पार्षद एसडीपीआई अलीम मंसूरी इरशाद अंसारी शहादत हुसैन शाहरुख अंसारी आबिद हुसैन हाजी अब्दुल वाहिद हाजी अशफाक हुसैन सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता व आम जन मौजूद रहे तथा सभी ने इस बिल का पुरजोर विरोध किया, अंत मे जाकिर हुसैन द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:
Post a Comment