राहुल गांधी की दलित उत्थान की नीतियों से प्रभावित होकर आप पार्टी विधायक गौतम कांग्रेस में शामिल हुए -

राहुल गांधी की दलित उत्थान की नीतियों से प्रभावित होकर आप पार्टी विधायक गौतम कांग्रेस में शामिल हुए -

---------------------------------------

 कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा बनाई गई दलित आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए नीतियों के प्रभाव में जनता ही नहीं बल्कि अब दलितों के नेता जनप्रतिनिधि भी प्रभावित होते हुए दिखाई देने लगे हैं ! राहुल गांधी का दलित प्रेम और दलितों के उत्थान की नीतियों से प्रभावित होकर शुक्रवार 6 सितंबर को आम आदमी पार्टी के बड़े दलित नेता दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री दो बार से विधायक राजेंद्र गौतम आम आदमी पार्टी की सदस्यता छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए ! राजेंद्र गौतम ने कांग्रेस की सदस्यता लेते हुए पत्रकारों से कहा कि वह राहुल गांधी के दलित प्रेम और दलित उत्थान के लिए राहुल गांधी द्वारा बनाई गई नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं ! राजेंद्र गौतम के कांग्रेस में शामिल होने से राजनीतिक गलियांरो को एक संदेश यह भी मिला की कांग्रेस का परंपरिक वोटर राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे के द्वारा दलितों के उत्थान के लिए बनाई गई नीतियों के कारण दलित आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के मतदाता वापस कांग्रेस की तरफ आकर्षित होता हुआ नजर आ रहा है ? राज्यों और देश के चुनाव में कांग्रेस की लगातार हार का कारण कांग्रेस का पारंपरिक दलित आदिवासी और पिछड़ी जातियों के वोट का अन्य पार्टी यों में शिफ्ट होना है ? कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान क्षेत्रीय दलों के कारण हुआ, कांग्रेस के परंपरिक वोटर देश के विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय दलों में जाकर शिफ्ट हुआ इस कारण, उन राज्यों में क्षेत्रीय दलों ने अपनी सरकार बनाई या क्षेत्रीय दल मजबूत हुए और कांग्रेस कमजोर हुई इसका फायदा भाजपा को देश के आम चुनाव में मिला, कांग्रेस का पारंपरिक वोट कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों में बंट गया और भारतीय जनता पार्टी का वोट बैंक स्थिर रहा और भारतीय जनता पार्टी ने देश में लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बनाई ? कांग्रेस खासकर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस पर मंथन और चिंतन कर रणनीति बनाई, और अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक मामलातों के कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी के राजू और अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया के नेतृत्व में देश भर में लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन और संविधान रक्षक का अभियान चलाया, इस अभियान का ही परिणाम है कि आम आदमी पार्टी के विधायक राजेंद्र गौतम 6 सितंबर शुक्रवार के दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए ! गांधी परिवार के भरोसेमंद नेता के राजू, के नेतृत्व में लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन और संविधान की रक्षा का अभियान देश भर में चल रहा है, इस अभियान का प्रभाव भी दलित आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के लोगों में देखा जा रहा है, इस वर्ग के लोग कांग्रेस और राहुल गांधी की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं ! देवेंद्र यादव कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most