एससी एसटी रेलवे एसोसिएशन, इन्जीनियरिंग शाखा कोटा कार्यकारिणी का गठन किया गया।

 एससी एसटी रेलवे एसोसिएशन, इन्जीनियरिंग शाखा कोटा कार्यकारिणी का गठन किया गया। 





ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, कोटा मंडल की इन्जीनियरिंग शाखा की मीटिंग आयोजित की गई, जिसमे विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की गई, मण्डल सचिव अभयसिंह सिंह मीना ने बताया कि कोटा इन्जीनियरिंग शाखा की वार्षिक मीटिंग मंडल अध्यक्ष नेम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई । 

*इस मीटिंग में सर्वसहमति से ब्रांच का चुनाव किया गया जिसमें जगमोहन मीणा एस.एस.ई को अध्यक्ष, रामवीर जाटव को सचिव, हरीश बिलावल को कोषाध्यक्ष, मातादीन वर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, विक्रम मीना को सहायक सचिव, पूरणमल मीना को संगठन सचिव, अनोखेलाल को संगठन सचिव सहमति से बनाये गये,* सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि एसोसिएशन को मजबूती देंगे, और कर्मचारी हित मे काम करेंगे, मंडल अध्यक्ष ने बताया कि एसोसिएशन ने आज कई संकल्पो पर चर्चा की गई जिसमे पदोन्नति में आरक्षण के साथ मंडल के द्वारा छेड़छाड़ करने का विरोध करेंगे, अन्य रेलवे से आने बाले एससी एसटी कर्मचारियों के म्युचुअल ट्रांसफर एवं अन्य ट्रांसफरों पर लगाई रोक को हटवाने, अन्य रेलवे से आने बाले अनुकंपा नियुक्ति मामलों मे कोटा मे जोइनिंग देने, एसोसिएशन की इनफॉर्मल मीटिंग समय से करवाने , रेलवे बोर्ड द्वारा एसोसिएशन को दी गई सुविधा प्रदान करने, एससी एसटी कर्मचारियों के पदोन्नति रोस्टर को नियमानुसार मेंटेन करने, इंजीनियरिंग कर्मचारियों के ऊपर हो रहे शोषण को रोक जाने, 15 अक्टूबर को एसोसिएशन के ज़ोनल अधिवेशन मे बड़ी संख्या मे भोपाल पहुँचने, 26 नवंबर को एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर में बड़ी संख्या में कोटा मंडल से पहुंचने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई , इस अवसर पर ओ पी सिंह, के एल वर्मा, धनप्रकाश, मुनेश मीना, ओम कुमार, राकेश मीना, फतेह सिंह, सांवलराम मीना, नवल मीना, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most