*फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज*
*दर्शक दीर्घा में भरपूर जोश एवं उत्साह*
बारां,यहां चल रहे राज्य स्तरीय छात्र वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के छठे दिन सेमीफाइनल मुकाबले हुए ,संचालन सचिव पीयूष कुमार शर्मा व संयुक्त संचालन सचिव उमेश कुमार गाडोलिया ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन आज प्रातः 09:00 बजे श्री राम स्टेडियम पर जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के मुख्य आथित्य में होगा ,समारोह के विशिष्ट अतिथि उप जिला प्रमुख छीतरलाल पालरिया ,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ माजिद मलिक कमांडो, अडानी पावर प्लांट के सीएसआर हेड गोपाल सिंह देवड़ा,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश मीणा, मीडिया विभाग कोटा संभाग भाजपा के सहसंयोजक राजेंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष भाजपा ओम सुमन,अध्यक्ष जिला फुटबाल संघ भीमराज चौधरी,भामाशाह एवं समाजसेवी सतीश अरोड़ा, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा रहेंगे एवं अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी करेंगे।
क्रीडा प्रकोष्ठ से अभिषेक राघव एवं नरेंद्र तिवारी ने बताया कि सोमवार को प्रातः 6:30 पर तीसरे एवं चौथे स्थान के लिए हार्डलाइन वही प्रातः 8:00 बजे फाइनल मुकाबला होगा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका दीप्ति मदान एवं महावीर पंकज ने बताया कि आज प्रतियोगिता शुरू होने से पहले फुटबॉल संघ जयपुर के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल मथोडिया, भामाशाह एवं समाजसेवी सतीश अरोड़ा व सेवानिवृत पीएमओ डॉ फूल सिंह यादव , चयन समिति से मोहम्मद रफीक चौहान,मनोज जाट ,गजेंद्र सिंह शेखावत ,कैलाश डूडी एवं ललित बोहरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें विजयी होने का आशीर्वाद प्रदान किया, 17 वर्षीय छात्र वर्ग के सेमी फाइनल मुकाबले में कड़े संघर्ष के चलते गंगानगर के विनायक साहू ने फर्स्ट हाफ में 19 वें मिनट पर गोल दागते हुए खाता खोला, वही सेकंड हाफ के 20 मिनट पर कोटा छात्रावास के रितिक ने गोल करते हुए स्कोर बराबरी पर ला खड़ा किया, पेनल्टी शूटआउट द्वारा कोटा छात्रावास ने गंगानगर को 4-3 से परास्त करते हुए फाइनल में स्थान बनाया ।
*सादुल स्पोर्ट्स बीकानेर एवं छात्रावास कोटा के मध्य खिताबी भिड़ंत तय*
मीडिया प्रभारी अमित भार्गव ने बताया कि सेमी फाइनल मुकाबले के दूसरे मैच से पहले जिला मंत्री भाजपा प्रशांत विजयवर्गीय ने बारां एवं बीकानेर के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें विजेता होने का आशीर्वाद प्रदान किया,रोमांचक मुकाबले के चलते सादुल स्पोर्ट्स बीकानेर के अनिल ने प्रथम हाफ के 14 वें मिनट पर गोल करते हुए खाता खोला वही सोहिल खान ने एक गोल और करते हुए सादुल स्पोर्ट्स बीकानेर को 2/0 के स्कोर से जीत दर्ज कर फाइनल के मुकाबले में स्थान बनाया , सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान खचाखच भरे हुए स्टेडियम में दर्शक दीर्घा में उत्साह एवं जोश कायम रहा ,वहीं आतिशबाजी एवं दर्शकों की हूटिंग ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया ।
इस प्रकार श्री राम स्टेडियम मैदान नंबर 1 पर सोमवार को प्रातः 8:00 बजे सादुल स्पोर्ट्स बीकानेर एवं कोटा छात्रावास के मध्य फाइनल मुकाबला होगा,वही हार्डलाइन मैच बारां बनाम श्री गंगानगर प्रातः 6-30 पर होगा ।
अमित भार्गव
(मीडिया प्रभारी)

No comments:
Post a Comment