शिक्षक दिवस सम्मान समारोह ,जिले से लेकर राज्य स्तर तक भिनाय ब्लॉक का परचम l

 *शिक्षक दिवस सम्मान समारोह ,जिले से लेकर राज्य स्तर तक भिनाय ब्लॉक का परचम l



___________-_____-_______

*अब्दुल रहमान राजस्थान_9928450118*

*विजयनगर*

5 सितम्बर को आयोजित होने वाले जिला व राज्य स्तरीय् शिक्षक सम्मान समारोह पर इस बार भिनाय ब्लॉक का दबदबा रहेगा। प्रत्येक जिले से राज्य स्तर पर तीन एवं जिला स्तर पर तीन शिक्षक सम्मानित होते हैं। जिले से लेकर राज्य स्तर तक भिनाय ब्लॉक का दबदबा नजर आ रहा है।  जिला व राज्य स्तर के सभी 6 शिक्षक सम्मान भिनाय ब्लॉक के शिक्षकों को मिलना ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।




भिनाय एसीबीइओ श्री भंवरलाल जाट ने बताया की इस बार श्रेष्ठ शिक्षकों के चयन में केकड़ी जिला स्तर पर सम्मानित होने वाले कक्षा 1से 5 वर्ग मे श्री अर्जुनलाल खींची अध्यापक राउमावि भिनाय, 6से 8वर्ग में श्री हरीश कुमार शर्मा शारीरिक शिक्षक राउमावि गुढाखुर्द

व कक्षा 9 से 12 वर्ग में श्री मोहम्मद सलीम मंसूरी उप प्रधानाचार्य  राउमावि सिंगावल का जिला स्तरीय चयन समिति ने चयन किया।





इसी क्रम में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्म्मान  हेतु राज्य स्तरीय चयन समिति ने कक्षा 1से 5 वर्ग में श्री महेशकुमार् अध्यापक राउ प्रावि सूरजपुरा,6से8 वर्ग में श्री नरेश कुमार पारीक रा उप्रावि तेलाडा  व 9से 12वर्ग में श्री रामस्वरूप जांगिड़ वरिष्ठ अध्यापक रा उ मा वि करांटी का चयन किया।


उल्लेखनीय हैं  कि  उपरोक्त शिक्षकों ने अपने अपने विद्यालयों में समग्र विकास हेतु भौतिक,सामाजिक,शैक्षणिक व अन्य कार्यो में भरपूर योगदान दिया है।

सभी सम्मानित होने वाले शिक्षकों को शिक्षा जगत के महानुभावों ने अग्रिम शुभकामनाऐ  दी हैं ।

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most