क्या हरियाणा चुनाव में किसानों ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर दी ?

 क्या हरियाणा चुनाव में किसानों ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर दी ?






 हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पंडित और राजनीतिक विश्लेषक यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि हरियाणा चुनाव सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और हरियाणा की आम जनता के बीच में होता हुआ दिखाई दे रहा है, जनता का मतलब किसान है, आंदोलनकारी किसानों के रास्ते में खट्टर सरकार ने लोहे के किले गाडै थे, क्या अब वही किसान भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के रास्ते में कीले गाड रहे हैं ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार  की चुनावी सभा में कांग्रेस को किसान विरोधी बताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा किसानों की भलाई की है केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार किसानों के सम्मान में किसान निधि के रूप में ₹6000 साल दे रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा की चुनावी सभा में किसानों का जिक्र करना बतला रहा है कि हरियाणा चुनाव में किसानों का मुद्दा कितना महत्वपूर्ण है !

एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चुनावी सभा में किसान की भलाई की बात कर रहे हैं तो वहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, बता रहे हैं कि उन्होंने आंदोलनकारी किसानों को दिल्ली जाने से कैसे रोका क्या भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में सामंजस्य और तालमेल की कमी है प्रधानमंत्री कुछ और कह रहे हैं और भाजपा के नेता कुछ और, क्या हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी एक जुट नहीं है, जबकि टिकटो के बंटवारे के बाद कांग्रेस हरियाणा में बि खरी हुई नजर आ रही थी, मगर कांग्रेस को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 26 सितंबर को हरियाणा में अपनी पहली चुनावी सभा करके एक जुट कर दिया !

और अब हरियाणा चुनाव की कमान राहुल गांधी ने सीधे अपने हाथों में ले ली है, जिसका असर यह हुआ हरियाणा के तमाम नेता पूरी मुस्तदी के साथ हरियाणा में कांग्रेस की वापसी कराने के लिए एकजुट हो गए ! 

राहुल गांधी हरियाणा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी भाषा में ही जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं, इसकी झलक अमेरिका मैं हरियाणा के युवाओं से की गई मुलाकात और मुलाकात के बाद उन युवाओं के परिवार जनों से हरियाणा में आकर मिलना और बाद में उन युवकों से मुलाकात के दरमियान हुई मार्मिक बातों को चुनावी जनसभा से जन समूह के सामने बयां करना बताता है कि राहुल गांधी अब नरेंद्र मोदी को उनकी भाषा में जवाब देना सीख गए हैं जिसका फायदा कांग्रेस को मिलता हुआ भी नजर आ रहा है ?

अमेरिका में हरियाणा के युवाओं से की गई मुलाकात ने राहुल गांधी के आत्मविश्वास और हौसलों को बढ़ाया, यही वजह है कि  राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की कमान अपने हाथ में ले ली  है, इसकी बड़ी तस्वीर 30 सितंबर से राहुल गांधी की हरियाणा विजय संकल्प यात्रा के दरमियान देखने को मिलेगी ? हरियाणा विधानसभा का चुनाव यह भी साबित कर रहा है कि कांग्रेस की जीत को लेकर राहुल गांधी कितने गंभीर हैं, वर्ना इससे पहले राहुल गांधी पर उनके विरोधी आरोप लगाते हुए दिखाई देते थे कि राहुल गांधी राज्य के विधानसभा चुनाव को गंभीरता से नहीं लेते हैं, और चुनाव के समय विदेश चले जाते हैं ! मगर राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में राजनीतिक गंभीरता दिखाते हुए  कांग्रेस के नेताओं पर अपना राजनीतिक दबाव बनाया, कांग्रेस के नेताओं पर बनाए गए दबाव के कारण हरियाणा में कांग्रेस एकजुट नजर आ रही है कांग्रेस नेताओं की एकजुटता के कारण हरियाणा में कांग्रेस जीत  का इतिहास भी लिख सकती है ?

                     







 देवेंद्र यादव, कोटा राजस्थान




No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most