छोटे नवाब पटौदी सैफ अली खान ने राहुल गांधी को बहादुर नेता बताकर मीडिया और राजनीतिक गलीयारों में हलचल मचा दी ?
फिल्मी कलाकार सैफ अली खान ने एक निजी चैनल के पत्रकार राहुल कवल के सवाल के जवाब में राहुल गांधी को ईमानदार और बहादुर नेता बता कर मीडिया में खलबली मचा दी, खलबली का एक बड़ा कारण हरियाणा विधानसभा का चुनाव भी है, क्योंकि सैफ अली खान गुड़गांव के पटौदी गांव के नवाब हैं उनके पिता अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी मंसूर अली पटौदी है जिन्हें नवाब पटौदी के नाम से जाना जाता है !
विगत दिनों मीडिया में खबर आई की क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह सहवाग ने कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का एक वीडियो डाला मगर इसकी चर्चा अधिक नहीं हुई सैफ अली खान की जो चर्चा हो रही है वह चर्चा सहवाग की चर्चा से कहीं अधिक है और उसकी वजह हरियाणा का विधानसभा चुनाव है !
26 सितंबर को राहुल गांधी ने हरियाणा में अपनी पहली चुनावी सभा की थी और उस चुनावी सभा मे हरियाणा से रोजगार की तलाश में जोखिम उठाकर अमेरिका गए युवाओं की बहुत ही मार्मिक कहानी सुनाई थी और राहुल गांधी ने कहा था कि रोजगार के लिए हरियाणा के युवा जोखिम उठाकर विदेश में पलायन क्यों कर रहे हैं, क्योंकि हरियाणा के युवाओं के लिए हरियाणा में रोजगार नहीं है !
राहुल गांधी के एक दिन बाद सैफ अली खान ने राहुल गांधी को ईमानदार और वफादार नेता पता कर उन्हें भारत के भविष्य का नेता भी बता दिया !
सैफ अली के इस बयान से भारतीय जनता पार्टी में खलबली मचना तो स्वाभाविक है क्योंकि हरियाणा के विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और सैफ अली खान पटौदी के छोटे नवाब हैं ! हरियाणा में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की स्थिति नाजुक है हरियाणा में कांग्रेस की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है ! ऐसे में सैफ अली खान का बयान राहुल गांधी के पक्ष में आना हरियाणा विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक दृष्टि से कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है !
देवेंद्र यादव
कोटा राजस्थान
.jpg)
No comments:
Post a Comment