राज्य स्तरीय फुटबॉल के सुपरलीग मुकाबले आज*

 *राज्य स्तरीय फुटबॉल के सुपरलीग मुकाबले आज* 






बारां, यहां मंगलवार से छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता चल रही है, संयुक्त संचालन सचिव एवं प्रधानाचार्य उमेश कुमार गाडोलिया ने बताया कि प्रत्येक मैदान पर खेलों का संचालन प्रशासन के सहयोग से सुव्यवस्थित हो रहा है, नगर परिषद द्वारा मोबाइल शौचालय सुविधा तथा चिकित्सा विभाग द्वारा प्रत्येक ग्राउंड पर चिकित्सा टीम फर्स्ट एड किट के साथ मौजूद है, क्रीडा प्रकोष्ठ से अभिषेक राघव ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेल प्रेमी दर्शकों की अपार भीड़ के बीच खेलों का रोमांच बना रहा , शुक्रवार को मध्यान्ह पश्चात सुपरलीग मुकाबले कराए जाएंगे ,आज प्रतियोगिता शुरू होने से पहले जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव पीयूष शर्मा ने सवाई माधोपुर एवं बाड़मेर दल के सदस्यों से तथा संयुक्त संचालन सचिव उमेश कुमार गाडोलिया ने नागौर एवं चुरु की टीम से वही निदेशालयी पर्यवेक्षक चंद्र मोहन मीणा एवं मीडिया प्रभारी अमित भार्गव ने सवाई माधोपुर एवं दौसा टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें विजयी होने का आशीर्वाद प्रदान किया, मैच में सवाई माधोपुर के अंशु द्वारा तीन गोल तथा यश के एक गोल के सहयोग से सवाई माधोपुर ने दौसा को 4/0से पराजित किया, सलूंबर ने जोधपुर को 3/0 से, फलोदी ने युवराज सिंह के एक गोल द्वारा भरतपुर को 1/0 से तथा बाड़मेर ने प्रद्युम्न सिंह के एक गोल के सहयोग से जालौर को 1/0 से परास्त किया। वही सीकर एवं चित्तौड़गढ़ के मध्य मुकाबला संघर्षपूर्ण रहा जिसमें सीकर के राहुल चौधरी ने एक गोल दागते हुए चित्तौड़गढ़ को 1/0 से पराजित किया ।

 *बारां ने किया टॉक को पराजित* 

बारां दल प्रभारी सपना अवस्थी ने बताया कि रोमांचक मुकाबले के दौरान बारां के रविकांत द्वारा दो गोल तथा भविष्य के एक गोल द्वारा बारां ने टॉक को 3/0 से शिकस्त दी, वही जयपुर ने बांसवाड़ा को 3/0 से, अजमेर ने रविंद्र के तीन गोल के सहयोग से जनजाति छात्रावास सिरोही को 3/0 से ,अलवर के चित्रांश एवं तर्शित के दो-दो गोल के द्वारा अलवर ने कोटा को 4/0 से पराजित किया ,वहीं सादुल स्पोर्ट्स बीकानेर तथा उदयपुर के मध्य मुकाबला 0/0 से बराबरी पर रहा, रिकॉर्ड प्रभारी आत्माराम मीणा एवं दिव्या व्यास ने बताया कि एक तरफा मुकाबले के चलते बीकानेर ने करौली को 5/0 से वही अनूपगढ़ ने झालावाड़ को 3/0 से कोटा को जोधपुर अकादमी ने 3/0 से तथा राजसमंद के पीयूष पामेचा के 2 गोल के सहयोग से राजसमंद ने शाहपुरा को 4/0 से शिकस्त दी।

अमित भार्गव 

(मिडिया प्रभारी)

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most