*अघोषित बिजली कटौती व कम वोल्टेज की समस्या से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओ व युवाओं ने किया ग्रिड सब स्टेशन पर प्रदर्शन*.....
*बिजली विभाग व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की*.....
|| TIKAM SHAKYA||
*जलवाड़ा*.कस्बे सहित ग्रिड सब स्टेशन से जुड़े हरिपुरा,कुण्डी, ख्यावदा,रामपुरा,पीतामपुरा, कदिली व बम्बोरी समेत अन्य गांवो में इन दिनों उमस भरी गर्मी में सप्ताहभर से अघोषित बिजली कटौती की मार झेल रहे गुस्साए ग्रामीणों व कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मंगलवार रात को करीब 9 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमराज गोयल, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष दौलतराम सुमन व उपसरपंच हरिओम नागर की अगुवाई में जलवाड़ा ग्रिड सब स्टेशन उप-चौकी का दर्जनों युवाओं ने घेराव कर बिजली विभाग व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया| इस दौरान ग्रिड पर बिजली विभाग का कोई भी जिम्मेदार मौजूद नही था| ग्रामीणों ने बताया कि लोगों पर कम वोल्टेज की समस्या भी कुठाराघात कर रही है। जलवाड़ा व कुण्डी फीडर पर दिन-रात बिजली कटौती एवं कम वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण क्षेत्र में जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। खेती-किसानी तो छोड़ो कम वोल्टेज मिलने से आटा चक्कियां बन्द रहने से गेहूं पिसाने की भी समस्या हो रही है| इस फीडर से जुड़े गांवों में पेयजल की सभी मोटरें बन्द पड़ी हैं। जिससे पेयजल की समस्या से ग्रामीण जनता परेशान हो रही है। वहीं रात्रि के समय में बिजली कटौती से लोग सो नहीं पाते। भारी उमस व गर्मी में बिजली कटौती से ग्रामीण जनजीवन बेहाल हो रहा है। इस संदर्भ में बिजली निगम के सहायक अभियंता सुमित चौधरी से कई बार दूरभाष पर जानकारी चाही गई,लेकिन फोन बंद होने से जानकारी नही मिली| ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक ललित मीणा को भी फोन पर अघोषित बिजली कटौती की समस्या से अवगत कराया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमराज गोयल,कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष दौलतराम सुमन, उपसरपंच हरिओम नागर,कांग्रेस के युवा नेता सुनील नागर, सहकारी चैयनमेन दिलीप धाकड़, जेपीएल अध्यक्ष सचिन पुष्पाकर, मांगीलाल सुमन,महावीर बैरवा व मदनलाल मिस्त्री सहित दर्जनों ग्रामीणों ने नारेबाजी करके बिजली निगम व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया|
*जल्द समाधान करें,नहीं तो करेंगे धरना प्रदर्शन*....
वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमराज गोयल,इकाई कॉग्रेस अध्यक्ष हंसराज नागर व पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम नागर,हेमराज नागर, सचिन पुष्पाकर,आदि ने बताया कि ग्रिड से जुड़े कस्बे सहित कुण्डी,ख्यावदा,हरिपुरा व अन्य गाँवो में अघोषित बिजली कटौती व कम वोल्टेज की समस्या ने हालात खराब कर रखी है| खराब बिजली तंत्र का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है|कम वॉल्टेज से सिंगल फेज की मोटरें भी नही चल रही है। लोग पानी को तरस रहे हैं। बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी फोन नही उठाते है। ग्रिड पर बिजली विभाग का कोई कर्मचारी नहीं है,यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो बिजली विभाग के कार्यालय पर जल्द धरना प्रदर्शन किया जाएगा|

No comments:
Post a Comment