*भारतीय रिजर्व बैंक की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित*
___
____________________
*अब्दुल रहमान राजस्थान_9928 450118*
*विजयनगर*
श्री प्राज्ञ महाविद्यालय, बिजयनगर में भारतीय रिजर्व बैंक के 90 वर्ष पूर्ण होने पर आरबीआई द्वारा आयोजित होने वाली प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के संदर्भ में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर इकाई के तत्वावधान में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया । महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दुर्गा कंवर मेवाड़ा ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा करवाई जाने वाली इस प्रतियोगिता के संदर्भ में जानकारी देने के लिए कार्यशाला में आर बी आई केंद्र से CRISIL फाउंडेशन की फील्ड कॉर्डिनेटर ममता शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रश्नोत्तरी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए अधिक से अधिक इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्र और छात्राओं को प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय में कुल 27 पंजीकरण सम्पन्न हुए। प्रतियोगिता में स्नातक स्तर के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 25 वर्ष से कम है। प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित होगी कार्यशाला के विशिष्ट प्रशिक्षक ममता शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यार्थी दो लोगों की टीम बनाकर शामिल होंगे । प्रारंभिक स्तर पर क्वालीफाई करने पर राज्य, क्षेत्र व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं ।राज्य स्तर पर प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 2 लाख डेढ़ लाख व 1 लाख का इनाम दिया जाएगा ।इसी प्रकार क्षेत्र स्तर पर पुरस्कार राशि 5 लाख तक प्राप्त करने का अवसर है। वह राष्ट्रीय स्तर पर विजेता रहने पर 10 लाख की राशि पुरस्कार के रूप में मिलेगी साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को प्रतिष्ठित भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र भी प्राप्त होंगे।सहायक आचार्य मनीष नगवाड़ा ने विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता के बारे में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जागरूक करने वह ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि यह विद्यार्थियों को अपनी मानसिक योग्यता व प्रतिभा दिखाने का अवसर है । सहायक आचार्य मनीष नगवाड़ा ने स्मार्ट बोर्ड की मदद से प्रतियोगिता संबंधी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए हेड ऑन प्रेक्टिस द्वारा विद्यार्थियों का पंजीकरण करके उन्हें पूरी प्रक्रिया समझाइ । कार्यक्रम के अंतिम सत्र में भारतीय रिजर्व बैंक की कार्य प्रणाली तथा प्रतियोगिता से संबंधित विद्यार्थियों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब दिया ।

No comments:
Post a Comment