कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिवों की, जंबो टीम तैयार !

 कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिवों की, जंबो टीम तैयार !

----


------------------------------------

कांग्रेस अपने नए मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन 9 कोटला रोड मैं 24 अक्टूबर रोड से कब शिफ्ट होगी, अभी इसकी तारीख का सभी को इंतजार है, मगर 84 वर्षीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने, अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरीयो की एक जंबो टीम की घोषणा कर दी ! 30 अगस्त शुक्रवार के दिन की गई घोषणा में ज्यादातर युवा चेहरे हैं, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी की लिस्ट पर नजर डालें तो, लगता है मल्लिका अर्जुन खड़गे ने प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर युवा नेताओं की टीम खड़ी कर दी है, जो राहुल गांधी के साथ खड़े होकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर निडर होकर संघर्ष करें !

सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी के चेहरों पर नजर डालें तो यह भी नजर आता है कि कुछ सेक्रेटरी परिवारवाद की दम पर इस मुकाम पर पहुंचे हैं मगर ज्यादा तर वह चेहरे हैं जो अपनी मेहनत और पार्टी के प्रति ईमानदारी और वफादारी की दम पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं !

गांधी परिवार के संसदीय क्षेत्र रायबरेली और अमेठी के युवा नेताओं को भी अवसर मिला है !

लंबे समय से रायबरेली में कोऑर्डिनेटर रहे हिमाचल प्रदेश के सुरेंद्र शर्मा को भी पार्टी ने सचिव बनाकर उत्तराखंड में सह  प्रभारी बनाया है वही सुशील पासी को भी सचिव बनाया है !

राजस्थान से फिर एक बार धीरज गुर्जर को राष्ट्रीय सचिव बनाकर उत्तर प्रदेश में लगाया है धीरज गुर्जर के अलावा राजस्थान से दो नए चेहरे पूर्व विधायक दिया मदेरणा और दानिश अबरार और विजय जांगिड़ को नए बेडे में शामिल किया है !

राहुल गांधी यात्रा पार्ट-3 DoJo को देखते हुए सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरीयो की घोषणा की है क्योंकि घोषणा में ज्यादातर युवा नेता हैं, और राहुल गांधी की पार्ट 3 यात्रा युवाओं पर फोकस करेगी !

कांग्रेस के सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी की घोषणा से कांग्रेस के स्वयंभू नेता परेशान दिखाई देने लगे होंगे क्योंकि इस घोषणा ने राहुल गांधी के इरादे साफ कर दिए हैं वह संगठन में किस तरह के नेताओं को चाहते हैं, क्या कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी की लिस्ट चौंकाने वाली होगी ? सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी की लिस्ट में राहुल गांधी के जातिगत हिस्सेदारी की झलक भी दिखाई दे रही है ? सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी की लिस्ट में राहुल गांधी के रेस के घोड़े और बब्बर शेर की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, कांग्रेस की नई टीम को भाजपा से संघर्ष करने से पहले कांग्रेस के उन स्वयंभू नेताओं से संघर्ष करना होगा जो अभी तक सत्ता और संगठन की लंबे समय से मलाई खा रहे थे ? नए और युवा सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी यो के सामने सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस के भीतर कुंडली मारकर बैठे नेताओं की होगी ? क्योंकि ऐसा प्रयोग पूर्व में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी किया था जब उन्होंने अपने और कांग्रेस के लिए देश में युवाओं की नई टीम बनाई थी !

                       

देवेंद्र यादव

                  कोटा राजस्थान

            9829678916

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most