क्या राजनाथ सिंह, मोदी के संकट मोचक बनेंगे, या उत्तराधिकारी होंगे ?

 क्या राजनाथ सिंह, मोदी के संकट मोचक बनेंगे, या उत्तराधिकारी होंगे ?-


------------------------

इसी अगस्त महीने में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं की अचानक से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर हुई बैठक के बाद राजनीतिक गलियारो मैं सवाल उठने लगे की क्या राजनाथ सिंह मोदी के संकट मोचक बनेंगे या फिर मोदी के उत्तराधिकारी बनेंगे ?

देश के हिंदी प्रदेशों से भाजपा के नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवालों के बीच और भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई और केवल 240 सीटों पर सिमट कर रह गई, उसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में तेजी से संघ की नाराजगी के समाचार तेरने लगे और गत दिनों राजनाथ सिंह के घर हुई बैठक से लगा कि संघ की नाराजगी अब किनारे पर है, राजनाथ सिंह घर पर हुई बैठक से सूत्रों से खबर निकल कर आई की संघ अपनी पसंद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवाना चाहता है, मगर सवाल यह है कि संघ अपनी पसंद का केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष की बनवाना चाहता है या फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवाने के बाद उसकी मंशा आगे क्या है, क्या राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण होगा और मोदी का उत्तराधिकारी राजपूत होगा ? यह सवाल इसलिए क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की असल राजनीतिक ताकत राजपूत नेताओं की दम पर है, और देश के हिंदी राज्यों में भाजपा के बड़े राजपूत नेता अपने आप को कुंठित महसूस कर रहे हैं चीन में उत्तर प्रदेश से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ से रमन सिंह राजस्थान से श्रीमती वसुंधरा राजे हिमाचल प्रदेश से प्रेम सिंह धुमल जैसे बड़े राजपूत नेता हैं जो भारतीय जनता पार्टी की अपने-अपने राज्यों में बड़ी ताकत थी लेकिन राजस्थान मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के तीनों बड़े नेता हाशिय  पर दिखाई दे रहे हैं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे की नाराजगी अभी भी जस की तस् बनी हुई है, उन्हें अपने भाषणों में कटाक्ष करते हुए देखा जा सकता है ?

अब सवाल उठता है कि क्या राजनाथ सिंह मोदी के संकट मोचन बनेंगे, 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता लालकृष्ण आडवाणी मुरली मनोहर जोशी यशवंत सिन्हा जसवंत सिंह को मार्गदर्शक मंडल में पहुंचा दिया था मगर राजनाथ सिंह को मोदी ने पहले देश का गृहमंत्री और बाद में रक्षा मंत्री बनाया राजनाथ सिंह को मार्गदर्शक मंडल में नहीं पहुंचा क्या नरेंद्र मोदी जानते थे कि राजनाथ सिंह उनके लिए संकट मोचक की भूमिका निभा सकते हैं! 2023 के विधानसभा चुनाव में जब राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी जीती थी तब राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर बड़ा विवाद था, मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए श्रीमती वसुंधरा राजे सबसे बड़ी दावेदार थी मगर भाजपा हाई कमान में राजनाथ सिंह को एक गुप्त नाम की पर्ची लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक में राजस्थान पहुंचा और भाजपा ने राजस्थान में मुख्यमंत्री किसको बनाएं इसका फैसला पर्ची से किया, राजनाथ सिंह राजस्थान भाजपा की राजनीति में चल रहे कुर्सी के घमासान में मोदी के संकट मोचक बने ?

राजनाथ सिंह 18 वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र में भी, मोदी के संकट मोचक बनते हुए नजर आए जब विपक्ष संसद के भीतर मोदी सरकार पर राजनीतिक हमले कर रहा था तब उनका जवाब प्रधानमंत्री की जगह राजनाथ सिंह देते हुए नजर आए ?

अटल बिहारी वाजपेई के बाद आज की राजनीति में राजनाथ सिंह भाजपा की ओर से देश मैं  सर्वमान्य नेता भी हैं, जिनके संबंध इंडिया गठबंधन के नेताओं से भी हैं और भाजपा सरकार को समर्थन दे रहे नेताओं से भी हैं ? और संघ से राजनाथ सिंह के संबंधों को गत दिनों उनके घर पर हुई बैठक के दिन देख ही लिया है !

                         

देवेंद्र यादव

                   कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most