मोदी लंबा भाषण देने के बाद भी सुर्खियां नहीं बटोर पाए, खामोश रहकर भी राहुल गांधी ने अधिक सुर्खियां बटोरी !

 मोदी लंबा भाषण देने के बाद भी सुर्खियां नहीं बटोर पाए, खामोश रहकर भी राहुल गांधी ने अधिक  सुर्खियां बटोरी !

-----


-----------------------------------

नेता का असल व्यक्तित्व क्या होता है, इसकी झलक लाल किले की प्राचीर से 15 अगस्त को देखने को मिली जब, लाल किले के रास्ते पर बिछी लाल कालीन पर देश के दो बड़े नेता, वॉक करते हुए नजर आए !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री के रूप में लाल किले पर लगातार 11वीं बार झंडा फहराने का अपना इतिहास रचने के लिए पहुंचे, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पहली बार प्रतिपक्ष के नेता बनने के बाद लाल किले के झंडा समारोह में पहुंचे !

भाजपा सत्ता ने राहुल गांधी से भले ही उनका सम्मान और अधिकार छीना, उन्हें लाल किले की प्राचीर पर ओलिंपिक खिलाड़ियों के बाद वाली कुर्सी पर बैठाया, मगर राहुल गांधी देश के लोगों के दिलों में बैठे हुए नजर आए, जब देशभर में  नरेंद्र मोदी के 90 मिनट के भाषण की चर्चा की जगह राहुल गांधी के अपमान पर चर्चा होने लगी !

रेड कारपेट से लेकर राहुल गांधी की खामोशी ने 15 अगस्त को देश भर में खूब सुर्खियां बटोरी ! लोग 

 बातें करने लगे की राहुल गांधी सही कहते हैं मोदी राहुल गांधी से आंख से आंख मिलाने से डरते हैं, शायद इसीलिए राहुल गांधी को मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ नहीं बैठा कर ओलिंपिक खिलाड़ियों के बाद वाली कुर्सी पर बैठाया है !

राहुल गांधी अक्सर कहते हैं भाजपा के नेता मेरा चाहे जितना अपमान कर ले या मजाक बना दें मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, राहुल गांधी की यह बात 15 अगस्त को लाल किले पर भी दिखाई दी, जब राहुल गांधी ओलिंपिक खिलाड़ियों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को गंभीरता से सुनते हुए देखे गए ! जब राहुल गांधी लाल किले के रास्ते पर बिछे रेड कारपेट पर चल रहे थे, तब ऐसा लग रहा था जैसे राहुल गांधी लाल किले का अवलोकन कर रहे हो भविष्य में स्वयं लाल किले पर तिरंगा  फहराने का ?

राहुल गांधी देश की एक ऐसी शख्सियत है जिसके पिता राजीव गांधी दादी श्रीमती इंदिरा गांधी नाना पंडित जवाहरलाल नेहरू लाल किले की प्राचीर से झंडा फहरा चुके हैं !

लाल किले पर सर्वाधिक झंडा रोहण करने का रिकॉर्ड और इतिहास भी राहुल गांधी के परिवार जनों के पास है !

लाल किले से एक बार फिर से सवाल खड़ा हुआ कि भाजपा के रणनीतिकार 2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्ण  बहुमत नहीं मिलने के बाद भी यह क्यों नहीं समझ पा रहे हैं कि राहुल गांधी को नीचा दिखाने से राहुल गांधी और कांग्रेस को नुकसान नहीं हो रहा है बल्कि इससे नुकसान मोदी और भारतीय जनता पार्टी को अधिक हो रहा है, इसका उदाहरण 15 अगस्त 2024 सामने है लंबा भाषण देने के बाद भी देश में चर्चा प्रधानमंत्री के भाषण से ज्यादा राहुल गांधी के बैठने पर हुई ? और राहुल गांधी ने इस  घटना से  देश के लोगों के दिलों में एक बार फिर से बड़ी जगह बनाई!

लगता है अब भाजपा के पास राहुल गांधी को कमजोर करने के लिए ना तो कोई ठोस रणनीति बची है और ना ही कोई मजबूत रणनीतिकार है, बल्कि अब राहुल गांधी को भाजपा के नेता जितना छेड़ेंगे राहुल गांधी की राजनीतिक ताकत उतनी ही अधिक  मजबूत होगी ?

                        

 देवेंद्र यादव

               कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most