क्या अशोक गहलोत को कांग्रेस में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी !

 क्या अशोक गहलोत को कांग्रेस में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी !



----------------------------------------

राजस्थान के राजनीतिक गलियारों और मीडिया के भीतर अचानक से यह चर्चा तेज हो गई की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस के भीतर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है ?

गत दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने अत्यंत भावुक होकर राज्यसभा में कहा था कि मैं अब ज्यादा दिन जीवित नहीं रहना चाहता हूं !

मल्लिकार्जुन खड़गे के इस भावुक बयान के बाद राजस्थान में अशोक गहलोत को कांग्रेस के भीतर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा तेज हो गई ?

मरहूम अहमद पटेल गुट के कांग्रेस के भीतर बाकी बचे नेताओं का प्रयास है कि मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद कांग्रेस की कमान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाथों में आ जाए, अशोक गहलोत को बड़ी जिम्मेदारी की चर्चा में यह भी चर्चा की जा रही है कि गत दिनों संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस ने अशोक गहलोत के कारण जीती गहलोत समर्थकों के द्वारा दलील दी जा रही है कि लोकसभा चुनाव मैं अशोक गहलोत अमेठी के मुख्य पर्यवेक्षक बने थे इस कारण कांग्रेस ने अमेठी की सीट को जीता, मगर अमेठी की सीट पर चर्चा करने और उस जीत की क्रेडिट अशोक गहलोत को देने वाले लोगों को यह पता नहीं है कि राहुल गांधी 2019 में अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव क्यों हार जबकि अमेठी में काम करने के लिए राजस्थान से अपने दो प्रशासनिक अधिकारियों मानसिंह गुर्जर और धीरज श्रीवास्तव को तैनात कर रखा था और धीरज गुर्जर को भी राष्ट्रीय मंत्री बनाकर उत्तर प्रदेश पहुंचाया था, जब कांग्रेस ने राहुल गांधी की अमेठी  हार की समीक्षा की तब यह निकलकर सामने आया कि अशोक गहलोत के द्वारा लोगों के कारण के कारण चुनाव हारे ? अमेठी के स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता नेता बार-बार यह कह रहे थे कि मानसिंह गुर्जर का व्यवहार स्थानीय लोगों के प्रति ठीक नहीं है! यदि 2019 के चुनाव में रायबरेली के साथ-साथ अमेठी की जिम्मेदारी भी किशोरी लाल शर्मा के हाथों में होती तो परिणाम कुछ और ही होता, मगर अशोक गहलोत और अहमद पटेल गुटने ऐसा नहीं होने दिया बल्कि शर्मा जी की टीम को श्रीवास्तव और गुर्जर ने बाहर रखा ! पार्टी ने जिनके कारण 2019 में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हारे उन्हें बाहर कर दिया और फिर एक बार अमेठी की कमान को किशोरी लाल शर्मा  ने संभाला और कांग्रेस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में अमेठी सीट कौ जीता !

सवाल यह है कि क्या अशोक गहलोत और टीम अहमद पटेल की नजर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर है ?

गांधी परिवार मल्लिका अर्जुन खड़गे की जगह अशोक गहलोत को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना चाहता था, राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा करते समय अशोक गहलोत को आंध्र प्रदेश बुलाया था, मगर अशोक गहलोत समर्थक विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपने त्यागपत्र सौंप कर राहुल गांधी पर दबाव बना डाला की अशोक गहलोत राजस्थान छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे, राहुल गांधी ने उस समय मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माखन को पर्यवेक्षक बनाकर राजस्थान भेजा था मगर गहलोत समर्थक विधायकों ने अशोक गहलोत के समर्थन में विधायक पद से अपने त्यागपत्र देने की धमकी देकर मल्लिका अर्जुन खड़गे और अजय माखन को बेरंग पहुंचा दिया! नतीजा यह हुआ कि अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहे और 2023 में जब राज्य विधानसभा के चुनाव हुए तो कांग्रेस ने अपनी सत्ता गंवा दी ! अशोक गहलोत को भले ही लोग राजनीति का चाणक्य समझते हैं मगर वह नेता जो अपने पुत्र को लोकसभा का चुनाव नहीं जितवा सके वह अशोक गहलोत अमेठी में कैसे कांग्रेस को जितवा सकते हैं दरअसल अमेठी में कांग्रेस राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अमेठी की जनता से आत्मिक और पारिवारिक संबंधों के कारण और कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी  लाल शर्मा अमेठी की जनता के प्रति समर्पण के कारण लोकसभा सीट जीते है !

 राहुल गांधी भी अशोक गहलोत को कम पसंद करते हैं राजस्थान में उनकी पहली पसंद सचिन पायलट हैं और गत लोक सभा चुनाव में राजस्थान के 9 सीट जीतने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा राहुल गांधी की दूसरी पसंद है !

ऐसे में यह चर्चा समझ नहीं आ रही की राहुल गांधी के रहते हुए अशोक गहलोत को पार्टी के भीतर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी ?

                       

 देवेंद्र यादव

                   कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most