विनेश फोगाट फाइनल में पहुंची
डरो मत लड़ो और जीतो !
----------------------------------------
हरियाणा की पहलवान लड़की विनेश फोगाट ने 2024 के पेरिस ओलंपिक में 6 अगस्त मंगलवार के दिन इतिहास रच दिया, जब उन्होंने अपने तीन मेच लगातार जीत कर फाइनल में प्रवेश किया !
विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में पदक मिलना भारत के लिए गौरव की बात है, मगर उससे भी बड़ी बात देश की उन बेटियों के लिए है जो अपने अधिकारों और अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ संघर्ष कर रही है ?
राहुल गांधी का नारा डरो मत लड़ो और जीतो, को मंगलवार 6 अगस्त को विनेश फोगाट ने सही साबित कर दिया, जब उन्होंने विश्व विजेता पहलवान को मैदान में पटकनी दी !
इस क्षण को देखकर विनेश फोगाट भाबुक नहीं हुई बल्कि सारा देश भावुक होकर अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व करने लगा ! विनेश फोगाट की जीत पर लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी ने उन्हें शुभकामनाएं दी !
विनेश फोगाट जब दिल्ली के जंतर मंतर पर संघर्ष कर रही थी तब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी खिलाड़ी बेटियों के साथ संघर्ष में खड़े नजर आ रहे थे, विनेश फोगाट की जीत राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लिए भी खास जीत है, राहुल गांधी के लिए इसलिए क्योंकि वह नारा दे रहे हैं कि डरो मत लड़ो और जीतो और प्रियंका गांधी के लिए इसलिए क्योंकि उन्होंने नारा दिया था लड़की हूं लड़ सकती हूं ? और मंगलवार 6 अगस्त को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की इन नारों को विनेश फोगाट ने सही साबित करके बताया ! विनेश फोगाट को हमारी बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं !
देवेंद्र यादव
कोटा राजस्थान

No comments:
Post a Comment