क्या राहुल गांधी की बात सत्य होगी, ED उनसे फिर से पूछताछ करने वाली है ?
----
------------------------------------
राजनीतिक गलियारों और मीडिया के भीतर दो दिन से हिडेनबर्ग की रिपोर्ट पर चर्चा हो रही थी, लेकिन 12 अगस्त राजनीतिक गालियारो मुख्य धारा की मीडिया सोशल मीडिया पर अचानक से चर्चा होने लगी की लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय किसी भी समय पूछताछ कर सकता है, चर्चा तो यहां तक होने लगी है, कि क्या इस बार राहुल गांधी जेल जाएंगे ?
राहुल गांधी ने कुछ समय पहले अपने वायानाड दौरे के समय रात्रि को लगभग 2:00 बजे यह बयान देकर सभी को चौंका दिया था कि किसी भी समय प्रवर्तन निदेशालय उनके घर पर दविश डाल सकता है, राहुल गांधी के इस बयान के बाद देश देश की राजनीतिक गरमा गई थी, राहुल गांधी के बयान के बाद इंडिया गठबंधन के नेता एकजुट नजर आए तो वही भाजपा के नेता इस राहुल गांधी का सपना बता कर उनका मजाक उड़ाने लगे ? मगर एक बार फिर से चर्चा ने जोर पकड़ लिया, और सवाल उठने लगा कि क्या इस बार राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय जेल भेज देगी ?
सवाल यह है कि भाजपा के द्वारा राहुल गांधी पर कसा गया शिकंजा भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से फंदा साबित होगा, इस शिकंजे से राजनीतिक रूप से राहुल गांधी और अधिक मजबूत होंगे वहीं कांग्रेस और इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ एकजुट होंगे ? क्योंकिजून 2022 राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय ने चार दोर की पूछताछ मैं करीब 40 घंटे तक सवाल-जवाब किए थे, इस पूछताछ के दरमियान कांग्रेस का जो कार्य करता अपने घरों में कुंठित होकर बैठा हुआ था वह कार्यकर्ता अपने नेता राहुल गांधी के लिए न्याय दिलाने के लिए एकजुट होकर सड़कों पर आ गया, और कार्यकर्ताओं की यही एक जड़ता राहुल गांधी की सबसे बड़ी ताकत बनी, और राहुल गांधी 7 सितंबर 2022 के दिन कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा पर निकल पड़े! कन्याकुमारी से कश्मीर तक की करीब 3570 किलोमीटर की अपनी यात्रा को राहुल गांधी ने 145 दिनों में पूरा किया, ऐतिहासिक यात्रा की सफलता के बाद जब राहुल गांधी अपने घर पहुंचे तो, 23 मार्च 2023 के दिन राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता निरस्त कर दी गई और उनका दिल्ली स्थित सरकारी बंगला भी खाली करवा लिया गया ! राहुल गांधी 14 जनवरी 2024 के दिन मणिपुर से मुंबई की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकल पड़े, राहुल गांधी की न्याय यात्रा भी सफल यात्रा रही इसकी सफलता का असर इंडिया गठबंधन और 2024 के लोकसभा चुनाव में स्पष्ट देखा गया, 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 240 सीटों पर सिमट कर रह गई उसे सरकार बनाने के लिए बैसाखियों का सहारा लेना पड़ा, राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ राहुल गांधी के राजनीतिक कैरियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था, इसे इस बात से समझना होगा, राहुल गांधी प्रवचन निदेशालय की पूछताछ से पहले इस बात से परेशान और निराश की कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता राहुल गांधी को ब्लेम कर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हो रहे थे मगर जैसे ही राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ शुरू की कांग्रेस का आम कार्य करता अपने घरों से निकलकर राहुल गांधी को ताकत देने के लिए सड़कों पर निकल पड़ा परिणाम यह हुआ कि राहुल गांधी कांग्रेस के बब्बर शेरों की दम पर लोकसभा 2024 के चुनाव में कांग्रेस को 99 सीट जितवाने मैं सफल हुए और एक दशक बाद कांग्रेस ने लोकसभा में प्रतिपक्ष का नेता बनाया राहुल गांधी प्रतिपक्ष के नेता बने !
अब सवाल उठता है कि क्या भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी पर राजनीतिक शिकंजा कसकर पुराने इतिहास को दोहराना चाहती है यदि प्रवर्तन निदेशालय राहुल गांधी पर शिकंजा कसता है तो इससे राहुल गांधी की लोकप्रियता देश में कम नहीं होगी बल्कि और अधिक बढ़ेगी ?
राहुल गांधी के द्वारा वायनाड से दिए गए बयान कि प्रवर्तन निदेशालय किसी भी समय उन पर दविश डाल सकता है, के बाद राजनीतिक गलियारों और मीडिया में यह भी चर्चा होने लगी थी कि राहुल गांधी को इसकी भनक कैसे लगी, अब चर्चा फिर से होने लगी की प्रवर्तन निदेशालय राहुल गांधी पर किसी भी समय शिकंजा कस सकता है, इसके बाद चर्चा यह सुनाई देने लगी की एक बार फिर से राहुल गांधी की बात सत्य साबित होने जा रही है, सबसे बड़ा सवाल यह है कि राहुल गांधी को इसकी भनक कैसे लगी क्या देश की ब्यूरोक्रेसी राहुल गांधी के संपर्क में है जो राहुल गांधी को सरकार के कामों की सूचना गुप्त रूप से देती है ? सवाल यह भी खड़ा होता है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सरकार की सूचनाओं मिलने की वजह यह भी हो सकती है की क्या ब्यूरोक्रेसी सत्ता के चक्रव्यूह से निकलना चाहती है और उन्हें निकालने वाला नेता केवल राहुल गांधी है ? शायद इसीलिए राहुल गांधी ने 18वीं लोकसभा के मानसून सत्र में भाजपा के चक्रव्यूह की बात की थी, और कहा था कि भारतीय जनता पार्टी लोगों को अपने चक्रव्यूह में फंसा कर मारती है, लेकिन लोगों को भारतीय जनता पार्टी के चक्रव्यूह से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन सुरक्षित निकलेगा !
देवेंद्र यादव
कोटा राजस्थान

No comments:
Post a Comment