देश के पांच राज्यों तमिलनाडु केरल पांडिचेरी असम और पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आए या ना आए यह अलग बात है, लेकिन 2014 के बाद पहली बार लग रहा है कि कांग्रेस किसी प्रकार के मुगालते में नहीं रहकर गंभीरता से रणनीति बनाकर चुनाव लड़ रही है

 देश के पांच राज्यों तमिलनाडु केरल पांडिचेरी असम और पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आए या ना आए यह अलग बात है, लेकिन 2014 के बाद पहली बार लग रहा है कि कांग्रेस किसी प्रकार के मुगालते में नहीं रहकर गंभीरता से रणनीति बनाकर चुनाव लड़ रही है !




2014 के बाद जितने भी राज्यों के विधानसभा चुनाव हुए, उन राज्यों में कांग्रेस के नेता भ्रमित हो जाते थे और यह मुगालता पाल लेते थे कि जनता सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ है और जनता कांग्रेस को जीताना चाहती है, इस भ्रम के कारण कांग्रेस के स्थानीय छत्रप नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर ख्याली पुलाव बनाने लगते थे, और कांग्रेस के लिए चुनाव नेताओं की मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान और गुटबाजी कांग्रेस की खुशी को मायूसी में बदल देती थी, क्योंकि स्थानीय छत्रप टिकटो की आपस में बंदर बांट कर लेते थे और कांग्रेस जीती हुई बाजी को हार जाती थी ! 

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में यह तो पता चला था कि कांग्रेस ने पांचो राज्यों में प्रत्याशियों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों की घोषणा की है, लेकिन यह पता नहीं चला कि कांग्रेस ने कब मीटिंग की और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी !

जबकि इससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस साल भर पहले से ही ढोल पीटने लगती थी कि कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन के लिए सर्वे कर रही है विधानसभा और जिलों में प्रत्याशियों के चयन के लिए पर्यवेक्षक भेजे जा रहे हैं जो जीतने वाले प्रत्याशियों का चयन करेंगे, इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच अफरा तफरी का माहौल बन जाता था और कार्यकर्ता भ्रमित हो जाते थे, और इस रणनीति के कारण कांग्रेस के नेताओं पर टिकट बेचने के आरोप भी लगते हुए सुनाई देते थे! पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में यह सब नहीं देखा गया ! मैंने अपने ब्लॉग के माध्यम से राहुल गांधी और कांग्रेस हाई कमान को कुछ बातें बताई थी कि कांग्रेस चुनाव क्यों हार रही है और क्यों कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पा रही है इसकी पहली वजह है कांग्रेस के नेता अपनी चुनावी रणनीति को जग जाहिर कर देते हैं, कांग्रेस को प्रत्याशियों के चयन के लिए सर्वे नहीं बल्कि स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्राम और ब्लॉक के नेताओं से सलाह मशवरा कर चयन करना चाहिए कांग्रेस को चुनाव वाले राज्यों में वार रूम की स्थापना नहीं करनी चाहिए क्योंकि वार रूम से ही कांग्रेस की रणनीति उजागर होती है और कांग्रेस का प्रतीतबंदी सतर्क हो जाता है !




स्क्रीनिंग कमेटी प्रत्याशियों का पैनल लेकर दिल्ली आती है तब राहुल गांधी को स्वयं प्रत्याशियों के नाम को देखना चाहिए और उसके बाद घोषणा राहुल गांधी की मौजूदगी में होनी चाहिए !

शायद पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यही प्रक्रिया अपनाई है और इसीलिए कांग्रेस की तरफ से पांच राज्यों के चुनाव प्रचार में शोर शराबा कम नजर आ रहा है गंभीरता अधिक दिखाई दे रही है ! मैंने अपने ब्लॉग में यह भी कहा था कि राहुल गांधी को दिल्ली के नेताओं को कम से कम चुनाव वाले राज्यों में भेजें कहा था कि दिल्ली से कांग्रेस के बड़ी संख्या में नेता बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना बनकर चले जाते हैं और वहां जाकर बयान वीर बन जाते हैं इससे कांग्रेस को फायदा नहीं बल्कि नुकसान होता है क्योंकि स्थानीय कार्यकर्ता और नेता अपने आप को उपेक्षित महसूस करता है इसलिए राहुल गांधी को चाहिए कि वह स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं पर अधिक भरोसा करें और दिल्ली से बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाने ना जा पाए!  बिहार विधानसभा का चुनाव का सबसे बड़ा उदाहरण है जहां राहुल गांधी ने बिहार में कांग्रेस को मजबूत कर विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई थी और राहुल गांधी ने स्वयं जबरदस्त प्रचार भी किया था लेकिन दिल्ली से गए नेताओं ने राहुल गांधी की तमाम रणनीतियों पर पानी फेर दिया और बिहार में कांग्रेस ने अपने इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन किया क्योंकि बिहार चुनाव में दिल्ली के नेताओं का अधिक दखल देखा गया ! और चुनाव में टिकट बांटने को लेकर दिल्ली के नेताओं पर गंभीर आरोप भी लगे ! 

शायद राहुल गांधी ने इसे समझा और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में उन नेताओं को स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष और प्रमुख पर्यवेक्षक बनाया जो नेता कम बोलते हैं लेकिन चुनावी रणनीति ठोस बनाते हैं !

सचिन पायलट डीके शिवाकुमार और गुलाम अहमद मीर समझदार और रणनीतिकार नेता है, राहुल गांधी और राहुल गांधी के भरोसेमंद साथी भी हैं राहुल गांधी  को भरोसा है कि यह तीनों नेता कांग्रेस को बड़ी कामयाबी दिला सकते हैं !

                   



 देवेंद्र यादव, Sr Journalist, कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most