*अंसारी को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) का प्रदेश कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया*
_______________________
*अब्दुल रहमान राजस्थान*
*विजयनगर*
चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जनाब इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा जारी आदेशानुसार महबूब अली अंसारी को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) का प्रदेश कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति पर महबूब अली अंसारी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
अंसारी ने इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार, प्रदेश महासचिव रिजवान खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया तथा जिला युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नीतीश सुराणा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया।
महबूब अली अंसारी ने कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने तथा कांग्रेस की ऋती नीति के साथऔर विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

No comments:
Post a Comment