*जन कल्याणकारी योजनाओ का सुचारु रूप से चालू रखे राज्य सरकार - एस डी पी आई*

 *जन कल्याणकारी योजनाओ का सुचारु रूप से चालू रखे राज्य सरकार - एस डी पी आई*




________________________

*अब्दुल रहमान राजस्थान*


*विजयनगर*


दिनांक 25 मार्च 2026 । सौशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) राजस्थान ने प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा पिछली जन कल्याणकारी योजनाएं जो कि स्वास्थ्य, पेंशन और अन्य मदों में नागरिकों को प्रदान की जा रहीं थीं को लगभग बंद किये जाने पर राज्य सरकार से उनको सूचारु तरीके से दुबारा चालू किये जाने की मांग की है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशफ़ाक़ हुसैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जब से वर्तमान भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से किसी भी प्रकार की नई जनहित एवं जन कल्याणकारी किसी नई योजना को प्रदेश के नागरिकों के लिए लागु नहीं की गई है बल्कि इसके विपरीत जो आम नागरिकों के लिए चल रही लाभकारी योजनाओं को एक एक कर के बंद किया जा रहा है जिसका ताज़ा उदाहरण आर जी एच एस चिकित्सिय सेवा योजना फ्री में दवाई वितरण बंद करना, एवं 50 लाख पात्र पेंशनधारियों की पेंशन रोक देना मुख्य बिंदु है जिससे निश्चित रूप से प्रदेश के नागरिकों को भारी संकट का सामना करना पड़ेगा।

एस डी पी आई राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल जी शर्मा से इस बाबत ध्यान दिलाते हुए मांग करती है कि इन योजनाओं को पुनः सुचारु बनाएँ ताकि इसका लाभ प्रदेश की जनता को फिर से मिलना शुरु हो। जिससे कि आम जनता को राहत मिल सके।

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most