कांग्रेस चुनाव में सफल क्यों नहीं होती है और क्यों भारतीय जनता पार्टी चुनाव में सफल होती है?
यदि इसका राजनीतिक विश्लेषण करें तो, यह पाएंगे कि कांग्रेस के नेता और चुनावी रणनीतिकार, चुनावी मैदान में उतरने से पहले ही अपनी चुनावी रणनीति का बखान सार्वजनिक रूप से करने लग जाते हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के नेता और चुनावी रणनीतिकार अपनी चुनावी रणनीति का बखान तब तक नहीं करते हैं जब तक कि वह चुनाव में सफल नहीं हो जाते हैं ! इसका सबसे बड़ा उदाहरण विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने के बाद बनाए गए अपने मुख्यमंत्री हैं ! भारतीय जनता पार्टी के चुनावी रणनीतिकार चुनाव के अंत तक नहीं बताते हैं कि राज्यों की सत्ता में आने के बाद उनका मुख्यमंत्री कौन बनेगा? राजनीतिक गलियारों में केवल मुख्यमंत्री के नाम पर अटकले ही सुनाई देती हैं, और जब भारतीय जनता पार्टी के हाई कमान द्वारा मुख्यमंत्री तय किया जाता है तब तमाम राजनीतिक पंडितों की भविष्यवाणियां गलत साबित हो जाती हैं !
कांग्रेस के नेता और चुनावी रणनीतिकार चुनाव की घोषणा होने से पहले ही अपनी चुनावी रणनीति का ढोल पीटने लग जाते हैं, और परिणाम यह होता है कि कांग्रेस चुनाव हार जाती है! कांग्रेस हाई कमान अपने चुनावी रणनीतिकारों के जाल में फंसकर, सबसे पहले चुनावी वाले राज्यों में वार रूम स्थापित करती है, प्रत्याशियों के चयन के लिए सर्वे कराए जाते हैं, कहने को तो कांग्रेस हाई कमान यह बताता है कि सर्वे गोपनीय हैं, मगर जब कार्यकर्ता टिकट की चाहत में नेताओं के घरों पर जाते हैं तब उन्हें बताया जाता है कि अपने क्षेत्र में जाओ, प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस सर्वे कर रही है, क्या कभी इस तरह की बात भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सुनाई दी की भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए सर्वे कर रही है शायद नहीं सुनाई दी ! भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपनी चुनावी रणनीति को अंत तक गोपनीय रखती है जबकि कांग्रेस अपनी चुनावी रणनीति का चुनाव की घोषणा होने से पहले ही ढोल बजा बजाकर सार्वजनिक कर देती है ! और इसका नतीजा यह होता है कि कांग्रेस को अपने दुश्मन ढूंढने बाहर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती है कांग्रेस के भीतर ही दुश्मन मिल जाते हैं !
चुनाव के समय कांग्रेस के भीतर गुटबाजी और भीतर घात जो देखने को मिलता है इसका कारण भी कांग्रेस के नेताओं के द्वारा अपनी गोपनीय चुनावी रणनीति को सार्वजनिक करना ही है !
कांग्रेस के नेताओं और चुनावी रणनीति कारों के द्वारा अपनी चुनावी रणनीति को सार्वजनिक करने के कारण भारतीय जनता पार्टी सतर्क हो जाती है और भारतीय जनता पार्टी के चुनावी रणनीतिकार गोपनीय तरीके से जुट जाते हैं कि वह कांग्रेस को सत्ता से बाहर कैसे रखें ! और भारतीय जनता पार्टी अपनी रणनीति में सफल भी होती है भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की कमजोर नस को पड़कर चुनाव में सफल होती है, और कांग्रेस की कमजोर नस कांग्रेस के नेताओं का बड़बोला पन है !
2014 में सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस के नेता तब से लेकर अभी तक यही प्रदर्शन कर रहे हैं, चाहे वह देश के आम चुनाव हो या फिर राज्य विधानसभा के चुनाव हो कांग्रेस के नेता चुनाव की घोषणा होने से पहले ही यह मानकर बैठ जाते हैं कि जनता कांग्रेस को सत्ता में ला रही है, यह भ्रम ही कांग्रेस को राजनीतिक रूप से बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है !
कांग्रेस के नेता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कांग्रेस को सत्ता में वापसी कराने के लिए मेहनत तो खूब कर रहे हैं मगर जब कांग्रेस चुनाव हारती है तब ऐसा लगता है कि राहुल गांधी अभी भी कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए अकेले संघर्ष कर रहे हैं बाकी नेता भ्रम में जी रहे हैं कि कांग्रेस केंद्र और राज्यों की सत्ता में वापसी करेगी! मैं एक बार फिर लिख रहा हूं कि कांग्रेस को यदि चुनाव में सफल होना है तो अपनी चुनावी रणनीति को गोपनीय रखे बयान वीर नेताओं से दूर रहे चुनाव वाले राज्यों में वार रूम नहीं खोले और प्रत्याशियों के चयन के लिए सर्व नहीं बल्कि ब्लॉक और जिला स्तर पर ईमानदार और मजबूत नेताओं प्रत्याशी चयन के लिए टीम बना ए ! कांग्रेस ने 2014 के बाद कांग्रेस संगठन में जितने बदलाव किए और जिला प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर विशाल कार्यकारिणी बनाई, उसमें ऐसे पदाधिकारी बड़ी संख्या में देखने को मिले जिनका ना तो अपने क्षेत्र में और ना ही अपने समाज में कोई राजनीतिक प्रभाव है, ऐसे नेता ही राजनीतिक भ्रम का शिकार है कि भारतीय जनता पार्टी कमजोर है और कांग्रेस सत्ता में आ रही है !
राहुल गांधी ने लखनऊ में काशीराम जन्म शताब्दी समारोह के मंच से कहा था कि, कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हजार नहीं बल्कि सो मजबूत और ईमानदार कार्यकर्ता ही बहुत हैं, राहुल गांधी ने सही कहा मगर जब जिला प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी पर नजर डालें तो पदाधिकारी की बाढ़ नजर आएगी ! जब किसी राज्य में चुनाव की घोषणा होती है तब कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय से चुनाव वाले राज्यों में पर्यवेक्षक और कोऑर्डिनेटर बनाए जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है, कांग्रेस सहित कांग्रेस के तमाम राजनीतिक संगठन अपने-अपने नेताओं को चुनाव वाले राज्यों में पर्यवेक्षक बनाकर भेजते हैं, यह आज तक पता नहीं चला कि पर्यवेक्षक चुनाव वाले राज्यों में जाकर करते क्या है, जबकि उन राज्यों में उनका कोई राजनीतिक वजूद नहीं होता है ! चुनावी वाले राज्यों में स्थानीय कार्यकर्ता कम और बाहरी नेता अधिक नजर आते हैं, बाहरी नेताओं की चुनाव वाले राज्यों में उपस्थिति के कारण कांग्रेस को राजनीतिक और चुनावी फायदा नहीं होता है बल्कि नुकसान होता है जो उस समय देखने को मिलता है जब कांग्रेस चुनाव हारती है ! मेंने अपने ब्लॉग में कई बार लिखा है कि चुनाव वाले राज्यों में कांग्रेस को बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना बनाकर नेताओं को कम से कम भेजें ! दिल्ली से चुनाव वाले राज्यों में भेजे गए नेताओं के कारण कांग्रेस को फायदा नहीं बल्कि नुकसान होता है ! क्योंकि स्थानीय कार्यकर्ता अपने आप को उपेक्षित महसूस करता है और स्थानीय कार्यकर्ता अपने आप को उपेक्षित महसूस कर कुंठित होकर अपने घरों में बैठ जाता है ! राहुल गांधी को स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं पर बाहरी नेताओं से अधिक भरोसा करना चाहिए और जिम्मेदारी देनी चाहिए तभी कांग्रेस चुनाव में सफल होगी ! और अपनी चुनावी रणनीति को सार्वजनिक नहीं कर गोपनीय रखना होगा !
देवेंद्र यादव , Sr Journalist कोटा राजस्थान


No comments:
Post a Comment