हम किसी की A, B, C टीम नहीं… M टीम हैं AIMIM प्रदेश अध्यक्ष जमील खान का बड़ा बयान*

 *हम किसी की A, B, C टीम नहीं… M टीम हैं AIMIM प्रदेश अध्यक्ष जमील खान का बड़ा बयान*

________________________




*अब्दुल रहमान राजस्थान*

*विजयनगर, जयपुर*


जयपुर। जमील खान ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलों से आए जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत और एकजुट बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व और विचारों को मजबूती से अपनाते हुए लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है कि AIMIM किसी की A, B या C टीम नहीं, बल्कि M टीम है। जमील खान ने कहा कि AIMIM मुस्लिम, दलित, शोषित और वंचित समाज की आवाज़ है और उनकी टीम है। पार्टी हमेशा उनके हक और इंसाफ की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी मजबूती से उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव और शहर-शहर तक पार्टी का संदेश पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़ सकें। बैठक में विभिन्न जिलों से आए पार्टी पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी संगठन विस्तार और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की तथा पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most