कांग्रेस कमजोर क्यों हुई कांग्रेस राहुल गांधी के द्वारा अथक प्रयास और मेहनत करने के बावजूद राज्य विधानसभा के चुनाव क्यों नहीं जीत रही है, क्योंकि कांग्रेस के भीतर लंबे समय से ऐसे चापलूस नेता पदों पर बैठे हुए हैं जो राहुल गांधी को जमीनी हकीकत को बताते नहीं है या राहुल गांधी को जमीनी हकीकत से दूर रखते हैं!

 कांग्रेस कमजोर क्यों हुई कांग्रेस राहुल गांधी के द्वारा अथक प्रयास और मेहनत करने के बावजूद राज्य विधानसभा के चुनाव क्यों नहीं जीत रही है, क्योंकि कांग्रेस के भीतर लंबे समय से ऐसे चापलूस नेता पदों पर बैठे हुए हैं जो राहुल गांधी को जमीनी हकीकत को बताते नहीं है या राहुल गांधी को जमीनी हकीकत से दूर रखते हैं!





 13 मार्च शुक्रवार के दिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़े दलित नेता स्वर्गीय काशीराम के जन्म शताब्दी समारोह में कांग्रेस के दलित नेता कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र गौतम ने, मंच से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जमीनी हकीकत से अवगत कराते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता तो आर्थिक रूप से संपन्न हो गए मगर कांग्रेस आर्थिक रूप से कमजोर हो गई, कांग्रेस को यदि चुनाव में सफल होना है तो, चुनावी रणनीति चुनाव की घोषणा होने से 3 दिन पहले नहीं बल्कि, चुनाव की घोषणा होने के केई महीने पहले से बनानी होगी और कांग्रेस के नेताओं को घर घर जाकर कांग्रेस की योजनाओं को बताना होगा, तभी कांग्रेस सफल होगी !

राहुल गांधी ने कांग्रेस के दलित नेता राजेंद्र गौतम की बात का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस में नेता मालामाल हो गए लेकिन कांग्रेस गरीब हो गई, राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का गरीब होना सही है !





क्या राहुल गांधी को समझ आ गया कि कांग्रेस कमजोर क्यों है शायद कांग्रेस के कमजोर होने के तार कांग्रेस के नेताओं के मालामाल होने और कांग्रेस के गरीब होने से जुड़े हुए हैं, और क्या कांग्रेस के मालामाल नेता कांग्रेस की गरीबी का राजनीतिक फायदा उठा रहे हैं और इसीलिए वह सत्ता और संगठन में बड़े-बड़े पद लेकर बैठे हुए हैं, शायद इसीलिए राहुल गांधी ने मंच से कहां की कांग्रेस का गरीब होना ठीक है, क्योंकि कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं का दिल अमीर है, और कांग्रेस को चुनावी जीत कांग्रेस के बब्बर शेर दिलाएंगे !

सवाल यह है कि क्या राहुल गांधी नेताओं की अमीरी और कांग्रेस की गरीबी से बेबस होकर कांग्रेस में बड़ा बदलाव नहीं कर पा रहे हैं, जो नेता सत्ता और संगठन में लंबे समय से बड़े-बड़े पदों पर कुंडली मारकर बैठे हैं उन नेताओं को राहुल गांधी शायद इसलिए नहीं हटा पा रहे हैं क्योंकि पैसा नेताओं के पास है कांग्रेस खाली है ! और कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए पैसा चाहिए, पैसा नेताओं के पास से कांग्रेस खाली है !

लेकिन दलित नेता राजेंद्र गौतम ने काशीराम का स्मरण सुनाया की काशीराम ने सूखी रोटी खाकर, अपने मिशन को जन-जन तक पहुंचाया और काशीराम अपने मिशन में सफल हुए, राहुल गांधी ने भी गौतम के स्मरण को आगे ब डाते हुए कहा कि कांग्रेस का भी गरीब होना ठीक है यानी राहुल गांधी कांग्रेस में बड़ा बदलाव करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे और कुंडली मारकर बैठे मालामाल नेताओं को बड़े पदों से विदा करेंगे और गरीब कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान देंगे ? सवाल यह भी है कि लखनऊ में आयोजित काशीराम जन्म शताब्दी समारोह कांग्रेस के लिए भविष्य में मिल का पत्थर साबित होगा, क्योंकि जो बेबाकी से अपने नेता राहुल गांधी के सामने राजेंद्र गौतम ने बात रखी, उस तरह की वेबाकी आज तक राहुल गांधी के सामने कांग्रेस के अन्य किसी नेता ने नहीं रखी, कांग्रेस संगठन में बैठे बड़े नेता राहुल गांधी और हाई कमान से यही कहते आए की सब कुछ चंगा सी ! सवाल यह भी है कि क्या राहुल गांधी को कांग्रेस के लिए बड़ा दलित नेता राजेंद्र गौतम के रूप में मिल गया है जिसकी खोज राहुल गांधी लंबे समय से कर रहे थे ! क्योंकि राजेंद्र गौतम जमीनी कार्यकर्ता से नेता बने हैं, और राजेंद्र गौतम जमीन पर रहकर दलितों के उत्थान के लिए लंबे समय से काम कर रहे हैं ! यदि राहुल गांधी अपने ट्रैक से नहीं उतरे या राहुल गांधी को चापलूस नेताओं ने ट्रैक से नहीं उतारा तो, राजेंद्र गौतम का मिशन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 मैं कांग्रेस की वापसी के लिए सफल होगा ! राहुल गांधी ने काशीराम जन्म शताब्दी समारोह के मंच से कहा कि डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर और काशीराम अपने मिशन में इसलिए कामयाब हुए क्योंकि दोनों नेताओं ने अपने मिशन से कंप्रोमाइज नहीं किया यह राहुल गांधी का बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती पर राहुल गांधी का तगड़ा व्यंग था, काशीराम ने जिस उद्देश्य के साथ मायावती को उत्तर प्रदेश की सत्ता दिलाई थी, बहन मायावती काशीराम के सिद्धांतों पर खरी नहीं उतरी और कहीं ना कहीं उन्होंने राजनीतिक कंप्रोमाइज किया !



                      

 देवेंद्र यादव, Sr Journalist, कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most