असम में लगभग डेढ़ दशक बाद कांग्रेस असम के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई के नेतृत्व में वापसी करेगी, और क्या असम में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद गौरव गोगोई मुख्यमंत्री बनेंगे !
लोकसभा में उप नेता गौरव गोगोई, 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं, इस पर सोमवार 9 मार्च को दिल्ली स्थित कांग्रेस के कार्यालय 24 अकबर रोड पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार ने सवाल किया तो, असम कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी महामंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने जवाब दिया कि गौरव गोगोई कांग्रेस के मजबूत नेता हैं, जहां तक मुख्यमंत्री बनने की बात है, इसका फैसला असम में कांग्रेस के विधायक जीतने के बाद करेंगे, लेकिन 9 मार्च को कांग्रेस मुख्यालय में जिस प्रकार से असम कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को तरुण गोगोई के साथ उत्साहित देखा गया उससे लगता है कि असम में 2026 में कांग्रेस सत्ता में वापसी करने जा रही है और मुख्यमंत्री तरुण गोगोई होंगे !
असम विधानसभा में 126 विधानसभा सीट है, 2026 विधानसभा चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है मगर कांग्रेस ने लगभग 43 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, चुनाव की घोषणा होने से पहले ही कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा कर यह संदेश दे दिया है कि असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस हाई कमान और राहुल गांधी कितने गंभीर हैं !
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने असम में सत्ता में वापसी करने के लिए, पूरी तरह से जिम्मेदारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती प्रियंका गांधी को दी है और यही वजह है कि कांग्रेस ने असम में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले ही 43 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है प्रत्याशियों की घोषणा की एक वजह यह भी है कि असम में कांग्रेस स्कैनिंग कमेटी की कमान भी श्रीमती प्रियंका गांधी के हाथों में है ! और प्रियंका गांधी के साथ मजबूती से कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवाकुमार हैं, 9 मार्च को डीके शिवाकुमार भंवर जितेंद्र सिंह और तरुण गोगोई की उपस्थिति में असम गण परिषद के नेता जयंत खाउं द, के साथ 16 नेता कांग्रेस में शामिल हो गए, असम में छात्र और युवा राजनीति प्रभावी मानी जाती है पूर्व में असम में छात्र राजनीति से उभरी असम गण परिषद ने राज्य में अपनी सरकार बनाई थी, इस असम गण परिषद के बड़े छात्र और युवा नेता 9 मार्च को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोगोई की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हो गए !
बड़ा सवाल यह है कि क्या असम में कांग्रेस की वापसी होने जा रही है इसको लेकर कांग्रेस के नेता उत्साहित और आ स्वस्थ हैं, और क्या कांग्रेस ने असम की सत्ता में वापसी की तो मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ही होंगे ! क्योंकि राहुल गांधी ने तरुण गोगोई को असम कांग्रेस का अध्यक्ष और श्रीमती प्रियंका गांधी को असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष और उनके साथ कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को लगाया है क्योंकि असम में कांग्रेस तरुण गोगोई के नेतृत्व में सत्ता में वापसी करें और तरुण गोगोई मुख्यमंत्री बने !
असम के छात्र और युवा कांग्रेस के युवा नेता तरुण गोगोई के साथ खड़े नजर आ रहे हैं और इसीलिए कांग्रेस है कि कांग्रेस असम की सत्ता में वापसी करने जा रही है ! असम चुनाव को राजस्थान के प्रवासी भी प्रभावित करते हैं और शायद कांग्रेस ने इसीलिए राजस्थान के नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री भंवर जितेंद्र सिंह को असम कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रभारी भी बना रखा है लेकिन, लंबे समय से राजस्थान के मारवाड़ी समाज की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के भीतर उपस्थित कम देखी जा रही है जबकि कांग्रेस को असम विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान के किसी भी मारवाड़ी नेता को प्रत्याशी बनाना चाहिए, क्योंकि असम के व्यापार और असम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में राजस्थान के मारवाड़ी व्यापारियों अहम हिस्सा है, क्या इस बार भंवर जितेंद्र सिंह जो स्वयं राजस्थान से हैं किसी मारवाड़ी को असम विधानसभा चुनाव का टिकट दिलवा पाएंगे !
देवेंद्र यादव, Sr Journalist,
कोटा राजस्थान


No comments:
Post a Comment