क्या कांग्रेस ने अपने किसी दलित नेता को कभी किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री नहीं बनाया, यह बात कितनी सही है, या फिर यह भारतीय जनता पार्टी के नेता निशिकांत दुबे कांग्रेस पर बेबुनियाद राजनीतिक आरोप लग रहे हैं?
जहां तक दलित नेता को मुख्यमंत्री बनाने की बात करें तो कांग्रेस ने महाराष्ट्र में सुशील कुमार शिंदे राजस्थान में जगन्नाथ पहाड़िया पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी सहित कांग्रेस के पांच नेताओं को समय-समय पर मुख्यमंत्री बनाया ! और यदि दलित नेताओं को सम्मान की बात करें तो कांग्रेस ने के आर नारायण को उपराष्ट्रपति और बाद में राष्ट्रपति बनाया ! कांग्रेस ने अपने शासनकाल में सत्ता और संगठन में दलित नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया बाबू जगजीवन राम को देश का रक्षा मंत्री और कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया श्रीमती मीरा कुमार को लोकसभा का स्पीकर बनाया ! सुशील कुमार शिंदे और बूटा सिंह को समय-समय पर देश का गृहमंत्री बनाया !
वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे हैं जो दलित समुदाय से आते हैं !
कांग्रेस ने दलित नेता को कभी मुख्यमंत्री नहीं बनाया यह बात उठी क्यों क्योंकि कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र गौतम ने महान दलित नेता काशीराम को भारत रत्न देने की मांग की, राजेंद्र गौतम ने यह मांग एक ऐसे समय पर की जब देश काशीराम की जन्म शताब्दी मना रहा है, और 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं, उत्तर प्रदेश देश का वह राज्य है जहां पहली बार काशीराम की राजनीतिक रणनीति के तहत बहुजन समाज की सरकार बनी, और बहुजन समाज पार्टी ने चार बार उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाई, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की राजनीतिक जमीन को बहुजन समाज पार्टी ने ही खत्म किया था, और इस जमीन पर एक दशक से भारतीय जनता पार्टी शासन कर रही है कांग्रेस के दलित नेता राजेंद्र गौतम के द्वारा काशीराम को भारत रत्न देने की मांग करने से, उत्तर प्रदेश का दलित मतदाता कांग्रेस मैं वापसी कर सकता है, 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संविधान बचाओ आरक्षण बचाओ का नारा दिया था इसका लाभ कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 6 लोकसभा सीट जीत ने पर मिला, इसलिए क्योंकि लंबे समय बाद दलित मतदाताओं ने कांग्रेस में वापसी की थी, इसे शायद भारतीय जनता पार्टी के चुनावी रणनीतिकार समझ रहे हैं यदि उत्तर प्रदेश में 2024 किस तरह दलित मतदाता 2029 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस में बरकरार रहा तो भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में परेशानी होगी !कांग्रेस के नेता राजेंद्र गौतम ने काशीराम को भारत रत्न देने की मांग कर, उत्तर प्रदेश के दलित मतदाताओं को 2024 के लोकसभा चुनाव की तरह 2027 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस मैं यथावत बने रहे इसका रास्ता काशीराम को भारत रत्न देने की मांग तलाश लिया है और शायद इसीलिए भाजपा के नेता कह रहे हैं कि कांग्रेस ने दलित नेता को अभी तक मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया ! इसका जवाब राजेंद्र गौतम ने 17 मार्च को दिया भी और बताया कि कांग्रेस ने अलग-अलग समय में पांच दलित नेताओं को विभिन्न राज्यों का मुख्यमंत्री बनाया !
देवेंद्र यादव, Sr Journalist, कोटा राजस्थान

No comments:
Post a Comment