*नंद घर के बच्चों को वितरित किये स्कूल बैग व पानी की बोतले!*

 *नंद घर के बच्चों को वितरित किये स्कूल बैग व पानी की बोतले!*




________________________

*अब्दुल रहमान राजस्थान*


*विजयनगर*


हुरडा के नंदघर 9 में शुक्रवार को वेदांता के तत्वावधान में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा संचालित अर्पण सेवा संस्थान के सहयोग से नंदघर 9 में स्कूल बैग एवं पानी की बोतल का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक रिंकू कंवर द्वारा की गई। रिंकू कँवर ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित करना एवं केंद्र पर उनकी नियमित उपस्थिति और रुचि को बढ़ावा देना हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हुरड़ा के प्रधानाध्यापक श्री सत्येंद्र गर्ग ने   अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति,स्वच्छता,पोषण तथा शिक्षा के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उपस्थित पंजीकृत बच्चों के सभी अभिभावकों ने इस सराहनीय पल के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया और बच्चों को नियमित रूप से केंद्र पर भेजने का संकल्प किया कार्यक्रम का संचालन क्लस्टर सुपरवाइजर सुनीता कुमावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा भांभी एवं सहायिका सीता तेली उपस्थित रही। समस्त कर्मचारी, पंजीकृत विद्यार्थी के माता पिता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most