श्री फलोदी माताजी महाराज खैराबाद रामगंज मंडी, के दरबार में नवरात्र के अवसर पर, चले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो का समापन रामनवमी की पूर्ण आहुति के साथ ही समाप्त हो गया !

 श्री फलोदी माताजी महाराज खैराबाद रामगंज मंडी, के दरबार में नवरात्र के अवसर पर, चले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो का समापन रामनवमी की पूर्ण आहुति के साथ ही समाप्त हो गया !









फलोदी माता खैराबाद मेला संयोजक मोहन चौधरी ने बताया कि, नवरात्र के अवसर पर पूरे 9 दिन तक फलोदी माता महाराज जी के दरि खाने में पूरे 9 दिन तक कन्या भोज कराया जाता है, प्रतिदिन में लगभग ढाई हजार कन्याओं को भोजन कराया जाता है जो 9 दिन तक लगातार चलता है! खास बात यह है कि कन्या भोज में स्कूल की छात्राओं को बुलाया जाता है यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है !

श्री फलोदी माताजी महाराज खैराबाद ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल है जहां प्रतिवर्ष बसंत पंचमी के अवसर पर वार्षिक मेला और अर्ध कुंभ और 12 साल में एक बार महा कुंभ भी लगता है ! यह मेडतवाल बनिया समाज की कुलदेवी है, श्री फलोदी माता महाराज के दरी खाना खैराबाद रामगंज मंडी की खास बात यह है कि मेडत वाल समाज के लोग देश-विदेश से, बसंत पंचमी के अवसर पर लगने वाले वार्षिक मेले के समय सभी एकत्रित होते हैं ! मान्यता और परंपरा है कि मेडत वाल समाज के अधिकांश लोग अपने बच्चों की सगाई और शादी, समारोह भी देश-विदेश से आकर श्री फलोदी माता महाराज के खैराबाद के दरबार में आकर करते हैं !




श्री फलोदी माता महाराज खैराबाद मंदिर की एक बड़ी खास बात यह है कि यहां प्रतिवर्ष बसंत पंचमी के अवसर पर लगने वाले मेले में और 6 साल में लगने वाले अर्ध कुंभ और 12 वर्ष में लगने वाले महाकुंभ में कोई नेता या अधिकारी मुख्य अतिथि नहीं होता है, हजारों की संख्या में दर्शन लाभ लेने के लिए आए श्रद्धालु ही यहां के वीआईपी होते हैं ! देखा और सुना जाता है जब किसी धार्मिक स्थल पर किसी प्रकार के आयोजन होते हैं तो आयोजन समिति किसी नेता या अधिकारी को मुख्य अतिथि और अतिथि बनाती है अगर श्री फलोदी माता महाराज खैराबाद दरबार में जब भी कोई बड़ा आयोजन होता है तो उस आयोजन में नेता या अधिकारी के अतिथि या विशेष अतिथि का सम्मान नहीं पता है बल्कि आम श्रद्धालुओं की तरह वह भी दर्शन लाभ उठाता है !

कोटा से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर रामगंज मंडी के नजदीक खैराबाद कस्बा है जहां श्री फलोदी माता महाराज का ऐतिहासिक भव्य मंदिर है !

मंगलम सीमेंट फैक्ट्री मोडक और देश का दूसरे नंबर का सबसे बड़ा मसाला पार्क रामगंज मंडी के बीच में श्री फलोदी माता महाराज खैराबाद का दरी खाना है !




दरअसल जिस स्टोन को कोटा स्टोन के नाम से जाना जाता है उस स्टोन की खोज भी श्री फलोदी माता महाराज खैराबाद रामगंज मंडी क्षेत्र से ही हुई थी, और यह क्षेत्र देश और विदेश में धनिया उत्पादन के रूप में भी जाना जाता है रामगंज मंडी कृषि उपज मंडी धनिया की सबसे बड़ी मंडी के रूप में जानी जाती है ! और इसी क्षेत्र में श्री फलोदी माता महाराज का ऐतिहासिक भव्य मंदिर है !

                   

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most