दिल्ली दरबार में बैठे कांग्रेस के नेताओं को, राज्यसभा मैं जाने के लिए सबसे सुरक्षित और माकूल राजस्थान ही क्यों लगता है?

 दिल्ली दरबार में बैठे कांग्रेस के नेताओं को, राज्यसभा मैं जाने के लिए सबसे सुरक्षित और माकूल राजस्थान ही क्यों लगता है?





 क्या राजस्थान के कांग्रेसी नेता इतने भोले हैं या फिर चतुर हैं, जो अपने राज्यों के कार्यकर्ताओं को राज्यसभा मैं कम भेजते हैं, और कांग्रेस के दिल्ली दरबार में बैठे नेताओं को अधिक भेजते हैं !

यदि इस पर नजर डालें तो, शायद यह सिलसिला राजस्थान में राजस्थान के गांधी अशोक गहलोत के राज में अधिक शुरू हुआ, जो अभी भी जारी है, यदि राजस्थान में अशोक गहलोत युग की बात करें तो, अशोक गहलोत ने दिल्ली दरबार में बैठे अनेक नेताओं को समय-समय पर राजस्थान से प्रत्याशी बनाकर राज्यसभा में पहुंचाया और शायद यही वजह है कि अशोक गहलोत तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री बने और दिल्ली दरबार में अशोक गहलोत का राजनीतिक प्रभाव राजस्थान के अन्य नेताओं से कहीं अधिक देखने को मिला !

क्या इस बार भी अशोक गहलोत इसी जुगाड़ में है कि दिल्ली दरबार में उनका राजनीतिक जलवा बरकरार रहे मगर अशोक गहलोत के सामने बड़ी समस्या यह है कि मौजूदा वक्त में राहुल गांधी के नजदीक दिल्ली दरबार में कौन नेता प्रभावशाली है, नाम तो कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा का भी सामने आया, लेकिन अशोक गहलोत जानते हैं कि किस नेता में कितना दम है और शायद इसीलिए, गत दिनों दिल्ली दरबारी नेता अविनाश पांडे भी राजस्थान में नजर आए चर्चा होने लगी की क्या अविनाश पांडे राजस्थान से राज्यसभा में जाएंगे, क्योंकि अविनाश पांडे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश से राहुल गांधी सांसद हैं और राहुल गांधी ने ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अविनाश पांडे को जिम्मेदारी दी है मगर अविनाश पांडे अभी तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ठीक से गठन भी नहीं कर पाए !

अविनाश पांडे 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव के समय राजस्थान कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रभारी रहे थे और उनके प्रभारी रहते हुए 2018 में राजस्थान में कांग्रेस ने वापसी की थी, उस समय सचिन पायलट की जगह अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने तो लग रहा था कि अविनाश पांडे राजस्थान से राज्यसभा में जाएंगे, मगर अविनाश पांडे राज्यसभा में तो नहीं गए मगर उन्हें कांग्रेस हाई कमान में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पद से हटा दिया और अशोक गहलोत ने राजस्थान से राज्यसभा में केसी वेणुगोपाल आनंद शर्मा और डॉक्टर मनमोहन सिंह को पहुंचाया !

राजस्थान से राज्यसभा में जाने के लिए नाम तो पवन खेड़ा का भी चला था मगर अशोक गहलोत ने रणदीप सिंह सुरजेवाला और मुकुल वासनिक को राजस्थान से राज्यसभा में पहुंचाया, दिल्ली दरबार में बैठे यह वह नेता है जिन्हें अशोक गहलोत ने राज्यसभा में पहुंचा या था उन्होंने अशोक गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने में समय-समय पर राजनीतिक मदद की थी, लेकिन क्या अब राहुल गांधी अशोक गहलोत की राजनीतिक चतुराई को समझ गए हैं, क्या इस बार दरबारी नेता राजस्थान से राज्यसभा में नहीं जाएगा !

क्योंकि वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा में कांग्रेस के तीन सांसद हैं श्रीमती सोनिया गांधी मुकुल वासनिक और रणदीप सिंह सुरजेवाला, ऐसे में यदि कुछ समय बाद राजस्थान से राज्यसभा में जाने वाला नेता भी दिल्ली दरबारी हुआ तो, राजस्थान के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटेगा, इसलिए क्योंकि राहुल गांधी चाहते हैं कि जमीन पर काम करने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं को सत्ता और संगठन में स्थान मिलेगा और राहुल गांधी ने हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव के लिए हरियाणा हिमाचल तमिलनाडु और तेलंगाना से कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया, इसलिए राजस्थान के कांग्रेस कार्यकर्ता भी भरोसा कर रहे हैं कि राहुल गांधी राजस्थान से भी आम कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाएंगे ना की दरबारी नेता को 2028 में राजस्थान की सत्ता में वापसी करने और 2029 के लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए, राहुल गांधी को चाहिए कि वह राजस्थान से इस बार किसी राजस्थान के अल्पसंख्यक नेता या कार्यकर्ता को राज्यसभा पहुंचाएं, क्योंकि राजस्थान में मौजूदा वक्त में कांग्रेस के पास जितनी विधानसभा सीट हैं, वह एक विधानसभा सीट है जहां पर कांग्रेस का प्रत्याशी मुस्लिम मतदाताओं के मतों के कारण जीते हैं, राजस्थान मैं अनेक विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर मुस्लिम मतदाताओं की तादाद अधिक है, 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 9 लोकसभा सीट भी इसीलिए जीती थी !


                    

  देवेंद्र यादव.  Sr Journalist 

                कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most