केरल और असम का विधानसभा चुनाव परिणाम कांग्रेस के दो बड़े नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री सचिन पायलट और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवाकुमार, का राजनीतिक भविष्य तय करेगा !

 केरल और असम का विधानसभा चुनाव परिणाम कांग्रेस के दो बड़े नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री सचिन पायलट और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवाकुमार, का राजनीतिक भविष्य तय करेगा !




उत्तर भारत और दक्षिण भारत के यह दो बड़े नेता, सचिन पायलट केरल चुनाव में कांग्रेस के मुख्य पर्यवेक्षक हैं तो वही डीके शिवाकुमार असम के चुनाव में कांग्रेस के मुख्य पर्यवेक्षक हैं और यह दोनों ही नेता अपने-अपने राज्यों में राजस्थान और कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए लंबे समय से जदो जेहद कर रहे हैं, दोनों के राज्यों में दोनों नेताओं के साथ एक जैसी चुनौती है राजस्थान में सचिन पायलट के सामने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बड़ी राजनीतिक चुनौती हैं तो वहीं डीके शिवकुमार के सामने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्ध रमैया राजनीतिक चुनौती हैं , दोनों ही वरिष्ठ नेता अपने अपने राज्यों में सचिन पायलट और डीके शिवकुमार के सामने बड़ी राजनीतिक चुनौती बनकर खड़े हुए हैं, राहुल गांधी ने सचिन पायलट और डी के शिवकुमार को केरल और असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक बनाया है !





केरल और असम में प्रबल संभावना है कि कांग्रेस वापसी कर सकती है और अपनी सरकार बना सकती है ! यदि दोनों ही राज्यों में कांग्रेस सत्ता में आती है तो भविष्य में राजस्थान और कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट और डीके शिवाकुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी के प्रमुख चेहरे होंगे !

यदि राजस्थान में सचिन पायलट की राजनीतिक चुनौती अशोक गहलोत की बात करें तो, यदि कांग्रेस केरल विधानसभा चुनाव जीतकर केरल की सत्ता में वापसी करती है तो, यह सचिन पायलट के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि भी होगी, इसलिए क्योंकि कांग्रेस हाई कमान में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत को समय-समय पर कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में प्रमुख पर्यवेक्षक बनाया था लेकिन उन राज्यों में कांग्रेस बुरी तरह से चुनाव हारी, अशोक गहलोत का राजनीतिक ट्रैक रिकॉर्ड है कांग्रेस हाई कमान ने जब-जब भी अशोक गहलोत को विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी है कांग्रेस उन राज्यों में कभी चुनाव नहीं जीती ऐसे में यदि केरल में कांग्रेस सत्ता में वापसी करती है तो यह सचिन पायलट के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि होगी क्योंकि सचिन पायलट को राहुल गांधी ने पहली बार किसी राज्य का विधानसभा चुनाव में मुख्य पर्यवेक्षक बनाया है, और पायलट की मौजूदगी में कांग्रेस केरल में अपनी सरकार बनती है तो सचिन पायलट, अशोक गहलोत से भी बड़े नेता हो जाएंगे ! असम की बात करें तो एक दशक से कांग्रेस असम की सत्ता से बाहर है, असम में गौरव गोगोई के नेतृत्व में कांग्रेस संगठनात्मक दृष्टि से पहले से ही मजबूत नजर आ रही है, और चुनाव में कांग्रेस को असम विधानसभा चुनाव की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गांधी और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रमुख पर्यवेक्षक डी के शिवकुमार ने कांग्रेस को और अधिक मजबूत कर दिया, राजस्थान के नेता भंवर जितेंद्र सिंह असम कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महामंत्री हैं, असम चुनाव 2026 मैं कांग्रेस सत्ता में वापसी करें इसके लिए भंवर जितेंद्र सिंह ने राजस्थान के प्रभावशाली नेताओं को प्रचार के लिए बुलाया है जिसमें राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एमडी चोपदार प्रमुख है, असम में सीकर और झुंझुनू जिलों के मारवाड़ी परिवार है जो लंबे समय से असम में व्यापार कर रहे हैं इसीलिए एमडी चौकीदार जो झुंझुनू के रहने वाले हैं उन्हें कांग्रेस ने जिम्मेदारी दी है !

कुल मिलाकर असम और केरल का विधानसभा चुनाव परिणाम सचिन पायलट और डीके शिवकुमार के लिए बड़ी राजनीतिक चुनौती है ! अब देखना यह होगा कि दोनों राज्यों में कांग्रेस सत्ता में वापसी करती है या नहीं, शायद इस पर राजस्थान और कर्नाटक के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजर होगी !

क्योंकि दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव तय करेंगे की राजस्थान में कांग्रेस के भीतर नेतृत्व परिवर्तन होगा या नहीं और कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदल जाएगा या नहीं ! राजस्थान में गोविंद सिंह डोटासरा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं तो वहीं कर्नाटक में सिद्धा रमैया राज्य के मुख्यमंत्री हैं ! क्या सचिन पायलट राजस्थान कांग्रेस की कमान संभालेंगे और क्या डीके शिवाकुमार कर्नाटक सरकार की कमान संभालेंगे यह तय होगा केरल और असम के विधानसभा चुनाव परिणाम से यदि कांग्रेस दोनों राज्यों में सत्ता में आए तो !

                        


 देवेंद्र यादव ,Sr Journalist 

 कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most