असम विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए कितना अहम है, इस बात का अंदाजा, प्रियंका गांधी को असम चुनाव के लिए कांग्रेस के द्वारा स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने से लगाया जा सकता है.


असम विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए कितना अहम है, इस बात का अंदाजा, प्रियंका गांधी को असम चुनाव के लिए कांग्रेस के द्वारा स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने से लगाया जा सकता है.




और प्रियंका गांधी के स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनने के कुछ दिनों बाद ही विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले कांग्रेस ने अपने 43 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी ! 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 126 विधानसभा सीटों में से केवल 29 सीट जीतने का अवसर मिला था, लगभग एक दशक से कांग्रेस असम की सत्ता से बाहर है, कांग्रेस के मजबूत नेता तरुण गोगोई से भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता को छीना, अब तरुण गोगोई के पुत्र लोकसभा में उप नेता गौरव गोगोई असम में कांग्रेस की वापसी कराने का प्रयास कर रहे हैं, गौरव गोगोई असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं जिन्हें कांग्रेस ने कुछ समय पहले ही असम कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था, लेकिन सवाल यह है कि क्या असम में कांग्रेस प्रियंका गांधी की मौजूदगी और गौरव गोगोई के नेतृत्व में सत्ता में वापसी कर पाएगी ! क्योंकि असम में प्रवासी मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और अधिकांश प्रवासी मतदाता कांग्रेस का पारंपरिक मतदाता था, खासकर राजस्थान और विधान बिहार से जाकर असम में बसे लोग थे जो कांग्रेस पर भरोसा करते थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अपने पक्ष में लिया और असम में दो बार अपनी पार्टी की सरकार बनाई क्या कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकारों ने इसके लिए कोई रणनीति बनाई है !
 असम में राजस्थान और बिहार के प्रवासी मतदाताओं की तादाद कम नहीं है, बल्कि अधिक है !
कांग्रेस ने असम कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रभारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री भंवर जितेंद्र सिंह को बना रखा है , जो राजस्थान के नेता हैं, लेकिन यहां यह भी कहना जरूरी है कि भंवर जितेंद्र सिंह लंबे समय से असम कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी हैं और उनकी मौजूदगी में कांग्रेस ने 2021 का विधानसभा चुनाव लड़ा था तब कांग्रेस को असम में 126 में से केवल 29 विधानसभा सीट जीतने का अवसर मिला था !
सवाल यह है कि क्या प्रवासी मतदाता कांग्रेस को पहले की अपेक्षा कम पसंद कर रहे हैं, या कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार असम में राजस्थान और बिहार के प्रभावशाली नेताओं को चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी नहीं दे पा रही है !
असम में लगभग 40% लोग बिहार से हैं, क्या कांग्रेस ने असम में बिहार के मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में मतदान क राने के लिए अपने किसी नेता को जो बिहार में मजबूत नेता हैं को जिम्मेदारी दी है और क्या जिम्मेदारी देनी चाहिए !
कांग्रेस के अनेक नेता चुनाव वाले राज्यों में बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना बनकर चले जाते हैं मगर प्रभावशाली नेता नजर नहीं आते हैं ! जिनका अपने राज्यों के प्रवासी लोगों पर प्रभाव हो या प्रभाव पड़े !
यदि असम में बसे बिहार के लोगों की बात करें और उन्हें कांग्रेस के पक्ष में मोटिवेट करने की बात करें तो, मौजूदा वक्त में कांग्रेस के पास बिहार का एक बड़ा चेहरा है जो झारखंड की तरह असम में भी अपना राजनीतिक करिश्मा और जादू दिखा सकते हैं कांग्रेस को चाहिए असम में भी पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को झारखंड विधानसभा चुनाव की तरह अभी से जिम्मेदारी देकर असम में सक्रिय करें !
पप्पू यादव बिहार के युवा और छात्रों के सामने आइकॉन की तरह है जो संसद से लेकर सड़क तक बिहार के युवा और छात्रों की आवाज उठा रहे हैं, पप्पू यादव की बिहार के छात्र और युवाओं के बीच लोकप्रियता का परिणाम गत दिनों संपन्न हुए पटना यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई की जीत है, कांग्रेस ने पहली बार पटना यूनिवर्सिटी में अपना अध्यक्ष बनाया था, और इस जीत में सबसे बड़ा रोल पप्पू यादव का था ! कांग्रेस को असम चुनाव में पप्पू यादव को बड़ी जिम्मेदारी देनी चाहिए, वैसे भी पप्पू यादव कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी से काफी प्रभावित हैं, और प्रियंका गांधी के हाथ में असम चुनाव की कमान है ! इसलिए श्रीमती प्रियंका गांधी को असम चुनाव में अपनी टीम में पप्पू यादव को शामिल करना चाहिए, क्योंकि असम में कांग्रेस के पास प्रवासी राजस्थानियों का नेता भंवर जितेंद्र सिंह है, लेकिन प्रवासी बिहार का कांग्रेस के पास असम में कोई बड़ा चेहरा नहीं है ऐसे में कांग्रेस को पप्पू यादव को चुनाव में जिम्मेदारी देनी चाहिए ! लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की नजर केरल के अलावा असम विधानसभा चुनाव पर भी है और असम में कांग्रेस की स्थिति तब बेहतर होगी जब कांग्रेस प्रवासी लोगों के मजबूत नेताओं को चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी देगी !
                      



देवेंद्र यादव Sr Journalist,  कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most