चुनाव में जीत और हार तो होती रहती है, मगर संगठन को जिंदा कैसे रखा जाए, और पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल कैसे मजबूत रखा जाए, यह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से सीखा जाए !
2014 से कांग्रेस लगातार तीन लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी, जिंदा है, इसकी वजह राहुल गांधी का आत्मविश्वास है और इसी विश्वास को जब वह कार्यकर्ताओं के सामने रखते हैं और कहते हैं कि घबराना नहीं डरना नहीं मैं हूं ना !
राहुल गांधी के द्वारा कहा गया शब्द में हूं ना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल को ब डाता है और कांग्रेस को जिंदा रख रहा है !
राहुल गांधी का मैं हूं ना का अंदाज न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहा है बल्कि, अनेक समस्याओं से जूझ रही जनता के मनोबल को भी उस समय बडाता है जब राहुल गांधी आम नागरिक की तरह सड़क खेत और दुकानों पर आम जनता से आत्मिक तरीके से मिलते हैं और कहते हैं चिंता मत करो आपके साथ मैं हूं ना, समय गुजर जाएगा अच्छा समय आएगा घबराओ मत एक दिन सत्य की जीत होगी !
अपने इसी अंदाज को लेकर राहुल गांधी इन दिनों पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने निकले हैं, और जनता से रूबरू होकर कह रहे हैं कि, घबराओ मत डरो मत सब ठीक हो जाएगा सत्य की जीत होगी और अच्छे दिन आएंगे !
राहुल गांधी चुनावी सभा में यह भी बता रहे हैं कि कांग्रेस की यदि सरकार बनी तो वह जनता के लिए क्या-क्या करेंगे !
2 अप्रैल को असम में राहुल गांधी ने विशाल चुनावी सभा में भाषण देते हुए असम की जनता से कहा कि घबराओ मत मैं हूं ना, आप असम की भाजपा सरकार को बदलो और एक बार फिर से असम में कांग्रेस की सरकार बनाऔ !
राहुल गांधी के मैं हूं ना शब्द ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को असम में बड़ी ताकत दी है, असम की सत्ता में कांग्रेस वापसी करें इसके लिए, कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनों के बीच कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने के लिए, दूर दराज वाले राज्यों से भी गए हैं जिसमें झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और राजस्थान के मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एम डी चौकीदार जैसे नेता है जो झारखंड और राजस्थान से जाकर असम में बसे लोगों के बीच जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराने के लिए घर-घर जा रहे हैं !
राहुल गांधी के जज्बे और विश्वास कि अब खूब चर्चा होने लगी है और चर्चा होने लगी है कि राहुल गांधी ही एकमात्र विपक्ष में नेता है जो सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी से संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष कर रहे हैं और राहुल गांधी का यह संघर्ष एक दिन सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को केंद्र की सत्ता से बाहर कर देगा ! देश के पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के परिणाम क्या आएंगे इस पर सभी की नजर है, पांच राज्यों में चल रहे चुनाव में कांग्रेस के पास होने के लिए कुछ नहीं है कांग्रेस को पाना ही है और असम और केरल में कांग्रेस की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है, इस मजबूती का कारण असम और केरल के स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं की एक जुट है, इससे पूर्व के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेताओं के बीच एक जुटता का अभाव देखा जाता रहा है और गुटबाजी के चलते कांग्रेस को राज्यों के विधानसभा चुनाव मैं जीती हुई बाजी को हारते भी देखा गया है !
देवेंद्र यादव , Sr Journalist , राजस्थान



No comments:
Post a Comment