बिहार के युवा दिलों की धड़कन, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव असम चुनाव में युवाओं की धड़कन बनकर असम चुनाव में कांग्रेस की विजय पताका फेराएगे !

 बिहार के युवा दिलों की धड़कन, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव असम चुनाव में युवाओं की धड़कन बनकर असम चुनाव में कांग्रेस  की विजय पताका फेराएगे !





पप्पू यादव असम चुनाव में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान चीब के साथ उन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं जहां कांग्रेस ने युवा प्रत्याशियों को खड़ा किया है ! कांग्रेस के लिए उनके स्टार प्रचारक पप्पू यादव असम चुनाव में महत्वपूर्ण है क्योंकि वह असम में पूर्वांचल के मतदाताओं को साध सकते हैं, वही पप्पू यादव भी छात्र राजनीति से निकल कर पहली बार बिहार विधानसभा के निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़कर सदस्य बने थे और सात बार वह बिहार की लोकसभा सीटों से निर्दलीय जीतकर सांसद बने हैं ! पप्पू यादव बिहार के छात्र और युवाओं के दिलों की धड़कन के रूप में जाने जाते हैं क्योंकि वह बिहार के छात्र और छात्राओं की समस्याओं को लेकर संसद से लेकर सड़क पर संघर्ष करते हुए दिखाई देते हैं !

यदि असम की बात करें तो असम में छात्र और युवाओं का महत्व अधिक है, जो असम की राजनीति को बदल सकते हैं !

इसका प्रमाण 1985 का विधानसभा चुनाव है, देश में कांग्रेस की सरकार थी, और श्रीमती इंदिरा गांधी की शहादत के बाद 1985 में राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने लोकसभा की ऐतिहासिक सेट 405 जीतकर इतिहास बनाया था और उस दौर में 1985 में असम के अंदर छात्रों ने अपना राजनीतिक दल असम गण परिषद बनाया और असम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पहली बार प्रफुल्ल कुमार के नेतृत्व में पहली बार छात्रों की सरकार बनाई, इसलिए असम चुनाव में छात्र और युवाओं की सरकार बनाने में अहम भूमिका नजर आती है !

असम में कांग्रेस एक  दशक से सत्ता से बाहर है और कांग्रेस युवा नेता गौरव गोगोई के नेतृत्व में असम की सत्ता में वापसी का प्रयास कर रही है, असम में कांग्रेस ने बड़ी संख्या में युवाओं को प्रत्याशी बनाया है, कांग्रेस के युवा प्रत्याशियों को जीताने के लिए युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान सिंह जबरदस्त प्रयास कर रहे हैं, उदयभान ने ठीक से समझा की असम में युवा और छात्रों को कांग्रेस के पक्ष में कैसे किया जाए इसके लिए उन्होंने पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को चुना और उदयभान पप्पू यादव को साथ लेकर कांग्रेस के युवा प्रत्याशियों को जीताने के लिए रोड शो और जनसंपर्क में निकल पड़े !




असम चुनाव प्रचार में पप्पू यादव की उपस्थिति के चलते असम के युवाओं में कांग्रेस के पक्ष में जोश भी देखा जा रहा है ! लेकिन युवाओं का जोश कांग्रेस के पक्ष में वोट में तब्दील होगा या नहीं इसका पता तो असम विधानसभा चुनाव का परिणाम आएगा तब चलेगा, उदयभान और पप्पू यादव की सक्रियता बता रही है कि परिणाम कांग्रेस के पक्ष में बेहतर ही होगा ! क्योंकि पप्पू यादव का प्रभाव कांग्रेस ने झारखंड के विधानसभा चुनाव में देखा है जहां कांग्रेस ने 19 विधानसभा सीट जीत कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ सरकार बनाई थी ! झारखंड चुनाव में पप्पू यादव कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के भरोसे पर खरे उतरे थे, पप्पू यादव निर्दलीय सांसद होने के  बावजूद हमेशा कांग्रेस के पक्ष में संसद से लेकर सड़क पर खड़े नजर आते हैं और इसकी असल वजह गांधी परिवार के प्रति पप्पू यादव का भरोसा और समर्पण है, पप्पू यादव का प्रयास है कि  असम में कांग्रेस सत्ता में वापसी करें और कांग्रेस की सरकार बने इसी प्रयास में वह असम के अंदर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं !

                    





देवेंद्र यादव , वरिष्ठ कपत्रकार कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most