मारवाड़ महासम्मेलन: रामदेवरा में 5 अप्रैल को गूंजेंगे बेरोजगारी, जातिवाद और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे
उमेद क्लब (जोधपुर) में सामाजिक एकता मंच की प्रेस वार्ता आयोजित, महासम्मेलन की रूपरेखा की गई साझा
जोधपुर, 2 अप्रैल।
मारवाड़ की धरा पर पहली बार सामाजिक समरसता और धार्मिक सद्भाव को लेकर आगामी 5 अप्रैल (रविवार) को रामदेवरा (जैसलमेर) में ऐतिहासिक ‘मारवाड़ महासम्मेलन’ का आयोजन होने जा रहा है। इस महासंगम की विस्तृत जानकारी और रूपरेखा साझा करने के लिए गुरुवार को जोधपुर के उमेद क्लब में ‘सामाजिक एकता मंच’ की ओर से एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
इन प्रमुख मुद्दों पर होगा मंथन
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आयोजन समिति के प्रतिनिधि मुकेश मेघवाल, आशा मेघवाल, मोती सिंह जोधा, दुर्जन सिंह, जोधपुर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद सिंह भाटी, लोकेंद्र सिंह आदि ने बताया कि यह महासम्मेलन केवल एक जुटान नहीं है, बल्कि मारवाड़ के ज�

No comments:
Post a Comment