देर से ही सही आखिर असम चुनाव में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की बुलेट, कांग्रेस के पक्ष में 4 अप्रैल को डिब्रूगढ़ के तिनसुकिया विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए पहुंच गई !
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 4 अप्रैल को युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान चीब के साथ कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पूर्वांचल क्षेत्र से असम में जाकर बसे लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की प्रेस वार्ता के पास पप्पू यादव ने युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बुलेट पर बैठकर तिनसुकिया में मोटरसाइकिल रैली निकाली कर कांग्रेस के तिनसुकिया विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार डेविड फूकन के पक्ष में मतदाताओं से मत देने की अपील की !
गांधी परिवार के प्रति समर्पित बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से सात बार निर्दलीय चुनाव जीतने वाले देश के पहले नेता पप्पू यादव देश के पूर्वांचल क्षेत्र में जनता के बीच लोकप्रिय नेता हैं, क्योंकि पप्पू यादव बिहार और पूर्वांचल क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संसद से सड़क तक संघर्ष करते हुए नजर आते हैं !
2024 में सातवीं बार निर्दलीय के रूप में पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज करने वाले पप्पू यादव लगातार संसद से लेकर सड़क पर बिहार और पूर्वांचल के युवा और छात्रों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं !
बिहार के बदलते हुए राजनीति क परिदृश्य मैं, बिहार के छात्र छात्राऔ और युवाओं के बीच भविष्य के लिए आशा की किरण नजर आ रही है वह किरण पप्पू यादव हैं क्योंकि बिहार में राजनीतिक रूप से नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव का युग समाप्ति की ओर है ऐसे में जिस प्रकार से संसद से लेकर सड़क तक बिहार की जनता और उनकी समस्याओं को लेकर पप्पू यादव संसद से सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं उसे देखकर सवाल खड़ा होता है की बिहार में आने वाला राजनीतिक युग पप्पू यादव का होगा, क्योंकि पप्पू यादव वह नेता है जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव दोनों को समय-समय पर राजनीतिक सहारा दिया था ! और दोनों ही नेता देश की राजनीति में बुलंदी पर पहुंचे लेकिन अब दोनों ही नेताओं की राजनीति ढलान पर है ऐसे में क्या बिहार में अब पप्पू यादव की राजनीति प्रतिभा उबरेगी !
सवाल असम विधानसभा चुनाव को लेकर है, असम में कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकारों ने पप्पू यादव को देर से ही सही लेकिन 4 अप्रैल को कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने के लिए बुला ही लिया ! कांग्रेस के रणनीतिकारों को पप्पू यादव को उस समय असम में सक्रिय करना चाहिए था जब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम की 21 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था और अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे, उस समय कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन पर पप्पू यादव से भी चर्चा करती तो कांग्रेस को फायदा ही होता क्योंकि 21 सीटों पर जो झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं उन सीटों पर कांग्रेस अपने मजबूत उम्मीदवार उतार पाती,
लेकिन देर से ही सही पप्पू यादव असम पहुंच गए हैं और कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं नतीजा क्या आएगा इसका इंतजार करना होगा !
लेकिन क्या असम में भी कांग्रेस पूर्व की गलतियों को एक बार फिर दोहरा रही है, क्योंकि असम में भी बड़ी संख्या में कांग्रेस के बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाने नजर आ रहे हैं ! इस कारण स्थानीय कार्यकर्ता और प्रत्याशी असमंजस की स्थिति में नजर आ रहा है, असम में कांग्रेस के फोटो बाज नेताओं की भरमार हो गई है और सोशल मीडिया पर वह नेता हाई कमान के द्वारा असम में पर्यवेक्षक नियुक्त होने की लिस्ट को दिखाते हुए नजर आ रहे हैं और अपना नाम लिस्ट में बता कर हाईलाइट हो रहे हैं प्रचार व नेता कांग्रेस का नहीं बल्कि अपनी नियुक्ति का कर रहे हैं और यही कांग्रेस कि राज्यों में हार का बड़ा कारण बनता है इससे कांग्रेस को बचना चाहिए था लेकिन कांग्रेस को समझाएं कौन बड़ा सवाल यही है हार की असल वजह,
पप्पू यादव जैसे बड़े नेता को चुनाव में देर से बुलाना और बेमतलब के नेताओं की भीड़ जमा करना !
देवेंद्र यादव, कोटा राजस्थान

No comments:
Post a Comment