कांग्रेस: राज्य प्रभारी पार्ट टाइम नहीं स्थाई डेरा डालें! हवाई किला नहीं मजबूत इमारत बनाएं !





क्या कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी यो को पार्ट टाइम नहीं बल्कि स्थाई रूप से अपने प्रभार वाले राज्यों में रहना होगा, इसके संकेत पंजाब गुजरात और उत्तर प्रदेश से मिलने लगे हैं, और यह संकेत सचिन पायलट रणदीप सिंह सुरजेवाला और राजेंद्र पाल गौतम ने दे दिए हैं ! 2014 के बाद कांग्रेस केंद्र और विभिन्न राज्यों में सत्ता में वापसी क्यों नहीं कर पा रही है और क्यों कांग्रेस राज्य और केंद्र में कमजोर है, शायद राहुल गांधी को अब महसूस हो रहा है कि जिन नेताओं को राज्यों में कांग्रेस को एक जुट कर मजबूत करने के लिए प्रभारी लगाया जाता है वह नेता केवल अपनी शक्ल दिखाने प्रभार वाले राज्यों में जाते हैं और दिल्ली आकर हाई कमान के सामने हवाई किला बनाने में लग जाते हैं !

राहुल गांधी हवाई किला नहीं बल्कि मजबूत इमारत बनाना चाहते हैं, और इसका प्रयोग वह उत्तर प्रदेश में दलित नेता राजेंद्र पाल गौतम पंजाब में सचिन पायलट और गुजरात में रणदीप सिंह सुरजेवाला को प्रभारी पद की जिम्मेदारी देकर कर रहे हैं, तीनों राज्यों में 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं, उत्तर प्रदेश और गुजरात में कांग्रेस बहुत कमजोर है और संगठन भी मजबूत नहीं है क्योंकि दोनों ही राज्यों में दशकों से कांग्रेस सत्ता से बाहर है और दोनों ही जगह डबल इंजन भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जबकि पंजाब में कांग्रेस ने 2022 में पंजाब कांग्रेस के बड़े नेताओं की मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर लड़ाई के कारण अपनी सत्ता से हाथ धोना पड़ा था पंजाब में कांग्रेस सत्ता में वापसी कर सकती है और इसीलिए राहुल गांधी ने अपने भरोसेमंद नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाया है, और सचिन पायलट ने 15 सितंबर मंगलवार को पंजाब में जाकर पंजाब के नेताओं को राहुल गांधी का संदेश दे दिया है, जब तमाम पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता सचिन पायलट के नेतृत्व में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नजर आए और यह कहते हुए दिखाई दिए की पंजाब कांग्रेस के नेता एकजुट हैं और 2027 में पंजाब में कांग्रेस की सत्ता में वापसी करवाएंगे, वहीं सचिन पायलट ने कहा कि मैं पंजाब की जनता और पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा आम आदमी पार्टी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर संघर्ष करूंगा चाहे मुझे डंडे या लाठियां क्यों ना खानी पड़े में डटा रहूंगा, इससे जाहिर होता है कि राहुल गांधी पार्ट टाइम नहीं बल्कि राज्यों में स्थाई रूप से प्रभारी की भूमिका चाहते हैं जो राज्यों में हवाई किला नहीं बनाएं बल्कि मजबूत इमारत खड़ी करें ! पंजाब और गुजरात से पहले राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में अपने भरोसेमंद नेता राजेंद्र पाल गौतम को प्रभारी बनाया था गौतम ने उत्तर प्रदेश का प्रभार संभालते ही उत्तर प्रदेश को जैसे अपना घर ही बना लिया, राजेंद्र पाल गौतम के प्रभारी बनने के बाद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस जिलों में सक्रिय नजर आने लगी है वजह यह है कि राजेंद्र पाल गौतम कब किस जिले के दौरे पर चले जाएं यह राजेंद्र गौतम ही जानते हैं इसलिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता भी सक्रिय दिखाई देने लगे हैं और कांग्रेस के प्रति उत्तर प्रदेश में एक माहौल बनने लगा है जो कांग्रेस को 2027 में बड़ी कामयाबी दिला सकता है !

कुल मिलाकर राहुल गांधी का फार्मूला पार्ट टाइम नहीं स्थाई रूप से प्रभाव वाले राज्यों में रहो और कांग्रेस के लिए हवाई किला नहीं बल्कि मजबूत इमारत का निर्माण करो !

    



            






 देवेंद्र यादव , वरिष्ठ कपत्रकार कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most