कि तिल्ली में कितना है तेल, इसे परखना कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अच्छे से आता है !

 कि तिल्ली में कितना है तेल, इसे परखना कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अच्छे से आता है !




------------------------------------

राजनीतिक गलियारों में भूपेश बघेल को पंजाब कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी पद से हटाकर असम कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रभारी बनाने को लेकर हो रही है, कहां जा रहा है कि भूपेश बघेल पंजाब कांग्रेस के भीतर पंजाब के बड़े नेताओं के आपस के राजनीतिक झगड़े को नहीं सुलझा पाए इसलिए राहुल गांधी ने भूपेश बघेल को हटाकर सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रभारी बनाया है, यह भी चर्चा है कि राहुल गांधी पंजाब कांग्रेस के नेताओं के राजनीतिक झगड़े को लेकर नाराज थे और उन्होंने अपनी नाराजगी भूपेश बघेल को हटाकर सचिन पायलट को राष्ट्रीय प्रभारी बनाकर दूर की!

राजनीतिक गलियारों में पंजाब कांग्रेस में राष्ट्रीय प्रभारी के बदलाव के बाद चर्चा है कि सचिन पायलट कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री सांसद प्रियंका गांधी के करीबी नेता है इसलिए सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी बनाया है, लेकिन बड़ा सवाल प्रियंका गांधी के करीब होने का है, प्रियंका गांधी के करीब तो छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी माना जाता है, 2022 में भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री थे और 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की कमान प्रियंका गांधी ने अपने हाथ में ले रखी थी तब प्रियंका गांधी ने बड़ी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश में भूपेश बघेल को दी थी, 2023 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बुरी तरह चुनाव हार गई उसके बाद, जब भी देश के विभिन्न राज्यों में विधानसभा के चुनाव हुए तो बड़ी जिम्मेदारी भूपेश बघेल को मिलती रही, उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया और पंजाब का राष्ट्रीय प्रभारी भी बनाया यह सब भूपेश बघेल की प्रियंका गांधी से राजनीतिक नजदीकियों के कारण हुआ ! मतलब साफ है प्रियंका गांधी के करीब सचिन पायलट से ज्यादा भूपेश बघेल हैं, इसका बड़ा उदाहरण भूपेश बघेल को पंजाब से हटकर असम कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रभारी बनाना भी है यदि भूपेश बघेल की पंजाब में राजनीतिक परफॉर्मेंस से नाराज होकर भूपेश बघेल को हटाना था तो भूपेश बघेल को राहुल गांधी असम की भी जिम्मेदारी नहीं देते !

सवाल यह है कि भूपेश बघेल जानते हैं कि कांग्रेस का कौन सा नेता राहुल गांधी और गांधी परिवार के अधिक करीब है, जिसका फायदा उन्हें 2028 में छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में जब मुख्यमंत्री की बात आएगी तब हो सकता है भूपेश बघेल परखना जानते हैं कि कि तिल्ली में कितना तेल है ! भूपेश बघेल जानते हैं कि पंजाब के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वेडिंग, मैं ज्यादा दम नहीं है जो भूपेश बघेल की 2028 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक रूप से मदद कर पाए, भूपेश बघेल की राजनीतिक मदद असम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई कर सकते हैं क्योंकि गौरव गोगोई राहुल गांधी के साथ लोकसभा में विपक्ष के उप नेता हैं और गांधी परिवार के बहुत नजदीक हैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों नेताओं के भूपेश बघेल करीब है, गत दिनों हुए असम विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी ने असम चुनाव में भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी दी थी तब असम में प्रियंका गांधी असम कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष थी ! 2027 में पंजाब में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी या नहीं लेकिन 2028 में छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री बनने के लिए अपनी राजनीतिक जाजम बिछाली है, क्योंकि भूपेश बघेल जानते हैं कि तिली ल्ली में कितना तेल है !




                  

देवेंद्र यादव

                कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most