उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन सृजन का कार्य लगभग पूरा हो गया है, पार्टी हाई कमान के द्वारा जिलों में भेजे गए पर्यवेक्षकों ने, अपने-अपने जिलों में जिलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं से राय शुमारी कर, अपनी रिपोर्ट बनाकर हाई कमान को सौंप दी है, 3 सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल गोपाल और उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर मंथन शुरू कर दिया है, जिलों में जिला अध्यक्ष कौन बनेगा, इसका इंतजार अभी बाकी है !
कांग्रेस को मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस और राहुल गांधी ने संगठन सृजन का शुभारंभ उत्तर प्रदेश से ही शुरू किया था और उस समय लगभग 72 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की थी लेकिन इन नियुक्तियों को लेकर विवाद हो गया, नियुक्तियों को लेकर कार्यकर्ता नाराज हुए, विवाद राहुल गांधी तक पहुंचा, और इस विवाद के चलते राहुल गांधी ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन का कार्य शुरू करवाया।
अब देखना यह है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कैसे और किन कार्यकर्ताओं और नेताओं को जिला अध्यक्ष बनाती है, पूर्व में जिला अध्यक्षों की घोषणा को लेकर बड़ा विवाद यह सुनाई दिया था कि उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी धीरज गुर्जर और संदीप सिंह ने अपने चहतों को जिला अध्यक्ष बनाया, राहुल गांधी ने नए जिला अध्यक्षों की घोषणा होने से पहले धीरज गुर्जर सहित 6 राष्ट्रीय सह प्रभारीयो को उत्तर प्रदेश से हटाया, राहुल गांधी के इस निर्णय से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई, और अब उत्तर प्रदेश का कार्यकर्ता खुशी का इंतजार कर रहा है।
इंतजार है नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का ! वहीं राजनीतिक और विश्लेषकों को इंतजार है उत्तर प्रदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की राजनीतिक काबिलियत का, जिन्हें सोशल इंजीनियरिंग का राजनीतिक महारथी माना जाता है, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजेंद्र पाल गौतम उत्तर प्रदेश कांग्रेस में सोशल इंजीनियरिंग जिला अध्यक्षों की घोषणा करवाएंगे इस पर सभी की नजर है, राजेंद्र पाल गौतम राहुल गांधी के भरोसेमंद नेता हैं और भरोसा राहुल गांधी को राजेंद्र पाल गौतम की राजनीतिक काबिलियत और सोशल इंजीनियरिंग पर है !
चुनौती बड़ी है मगर, राजेंद्र पाल गौतम की काबिलियत राहुल गांधी का भरोसा भी कम नहीं है ! यदि भरोसा कायम रहा तो, कांग्रेस के लिए 2027 में उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी करने का रास्ता भी कमजोर नहीं होगा ! उत्तर प्रदेश कांग्रेस के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तर प्रदेश से राहुल गांधी सांसद हैं, और इसीलिए राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की राजनीति को स्वयं देखते हैं !
देवेन्द्र यादव, वरिष्ठ पत्रकार, कोटा राजस्थान


No comments:
Post a Comment