5 सितंबर को छह राज्यों के कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी के बदलते ही, 2028 में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में यदि कांग्रेस जीती तो, मुख्यमंत्री कौन होगा?

 5 सितंबर को छह राज्यों के कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी के बदलते ही, 2028 में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में यदि कांग्रेस जीती तो, मुख्यमंत्री कौन होगा?






 राजनीतिक गलियारों में इस पर चर्चा होने लगी, कांग्रेस ने पंजाब और गुजरात में सचिन पायलट और रणदीप सिंह सुरजेवाला को, कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रभारी बनाया है, इन दोनों बड़े नेताओं को कांग्रेस हाई कमान ने  2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रभारी लगाया है, पंजाब और गुजरात में कांग्रेस सत्ता से बाहर है और दोनों ही राज्यों में कांग्रेस सत्ता में वापसी करना चाहती है, क्या पंजाब और गुजरात में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी ? उसका तो इंतजार करना होगा मगर पंजाब और गुजरात के कांग्रेस प्रभारीयो को बदलने के बाद यह राजनीतिक संकेत मिलने लगे की 2028 में राजस्थान और छत्तीसगढ़ में यदि कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की तो मुख्यमंत्री कौन होगा !

पंजाब में कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रभारी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बदलकर सचिन पायलट को लगाया है भूपेश बघेल को असम का राष्ट्रीय प्रभारी बना दिया गया है असम में विधानसभा के चुनाव लगभग 4 वर्ष बाद होने हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में चुनाव 2028 में होंगे, भूपेश बघेल आराम से अपने गृह राज्य छत्तीसगढ़ में 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी कर सकते हैं और यदि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने वापसी की तो बघेल मुख्यमंत्री पद का दावा भी ठोक सकते हैं, लेकिन भूपेश बघेल को हटाकर पंजाब में राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जो मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं उन्हें छत्तीसगढ़ से हटाकर पंजाब कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रभारी बना दिया गया है क्या सचिन पायलट पंजाब में रहते हुए राजस्थान में 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी कर सकते हैं और यदि कांग्रेस राजस्थान में सत्ता में वापसी करती है तो क्या सचिन पायलट मुख्यमंत्री होंगे, क्योंकि राजस्थान में इस समय राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए सक्रिय हैं, ऐसे में यदि पंजाब के विधानसभा चुनाव में 19 , 20 रहा तो क्या सचिन पायलट राजस्थान में मुख्यमंत्री का दावा ठोक सकते हैं !

यूं ही नहीं अशोक गहलोत को जादूगर और राजनीतिक चाणक्य कहते हैं ! गहलोत ने एक तीर से दो शिकार किए और पता भी नहीं चलने दिया! एक  अपने मित्र भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़ में राह आसान कर दी, दूसरा वही सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी बनवाकर राजस्थान में अपनी राह आसान करली, सचिन पायलट पंजाब में कांग्रेस की वापसी के लिए रणनीति बनाते रहेंगे और इधर अशोक गहलोत राजस्थान में सत्ता में वापसी के प्रयास करेंगे !

गहलोत ने गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए भी जमीन तैयार कर ली रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रभारी बनवाकर !

सवाल यह है कि क्या अशोक गहलोत दिल्ली दरबार में अभी भी मजबूत नेता है, जवाब है हां जब तक दिल्ली दरबार में केरल के नेता कैसी वेणुगोपाल कांग्रेस के भीतर महत्वपूर्ण पद पर हैं तब तक अशोक गहलोत भी दिल्ली दरबार में मजबूत नेता है ! सबकी नजर गुजरात में कांग्रेस के मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक पर है क्या अशोक गहलोत 2017 2022 की तरह 2027 में भी गुजरात चुनाव में बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे, इसकी झलक 5 सितंबर को देखने को मिली जब एक तरफ कांग्रेस हाई कमान गुजरात कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रभारी मुकुल वासनिक  को बदलकर रणदीप सिंह सुरजेवाला को बना  रहा था ठीक उसी समय अशोक गहलोत गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित चावड़ा के साथ बैठकर प्रेस से बात कर रहे थे !

      





 देवेंद्र यादव

                 कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most