कोटा नगर निगम का चुनाव भारतीय जनता पार्टी के छोटे भाई साहब और कांग्रेस के बड़े भाई साहब की राजनीतिक प्रतिष्ठा का चुनाव बना !

 कोटा नगर निगम का चुनाव भारतीय जनता पार्टी के छोटे भाई साहब और कांग्रेस के बड़े भाई साहब की राजनीतिक प्रतिष्ठा का चुनाव बना !






 कोटा उत्तर और कोटा दक्षिण दोनों निगम एक हो गए, पिछली बार दोनो नगर निगमो में बोर्ड कांग्रेस ने बनाया था, इस बार दो की जगह एक नगर निगम कर दिया है, 100 वार्ड के कोटा नगर निगम में 14 सितंबर को कांग्रेस या भाजपा बोर्ड बनाएगी इसका इंतजार करना होगा लेकिन राजनीतिक परिपेक्ष में देखें तो, कोटा नगर निगम का चुनाव लोकसभा स्पीकर ओम बिरला वर्सेस पूर्व स्वास्थ्य शासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल के बीच नजर आ रहा है और यदि प्रतिष्ठा की बात करें तो, भाजपा के छोटे भाई साहब और कांग्रेस के बड़े भाई साहब की राजनीतिक प्रतिष्ठा दाव पर है, क्योंकि कोटा नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशियों के चयन में प्रभाव दोनों भाई साहब का अपनी अपनी पार्टियों के भीतर अधिक देखा और सुनाई दिया, और एक समय लगा कि कोटा में ओम शांति नहीं बल्कि नगर निगम चुनाव में छोटे भाई साहब और बड़े भाई साहब के बीच मुकाबला होगा ! कोटा नगर निगम चुनाव में कहने को तो, कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों का चयन कर प्रत्याशी घोषित किए हैं लेकिन इसकी रणनीति शांति कुमार धारीवाल ने ही बनाई थी और उसे लागू भी करवाया मतलब साफ है, कोटा नगर निगम क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों ने निगम चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा शांति कुमार धारीवाल की रणनीति पर  ही की है यदि शांति कुमार धारीवाल प्रत्याशियों के चयन को लेकर प्रदेश की चुनाव समिति में अडते नहीं तो शायद विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नेताओं को प्रत्याशियों के चयन का अवसर ही नहीं मिलता और ना ही वह प्रत्याशी घोषित करवा पाते ! कुल मिलाकर शांति कुमार धारीवाल ने साबित किया कि कोटा के बड़े नेता रही हैं, लेकिन सवाल कोटा नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का है और प्रतिष्ठा भाजपा के छोटे भाई साहब और कांग्रेस के बड़े भाई साहब की दाव पर है !

                  




देवेंद्र यादव

             कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most