राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद, लग रहा है, जैसे कांग्रेस के नेता चुनाव जीत गए, और कांग्रेस का ईमानदार निष्ठावान और वफादार कार्यकर्ता चुनाव हार गया

 राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद, लग रहा है, जैसे कांग्रेस के नेता चुनाव जीत गए, और कांग्रेस का ईमानदार निष्ठावान और वफादार कार्यकर्ता चुनाव हार गया, निकाय चुनाव के परिणाम 14 सितंबर को आने के बाद निकाय के प्रत्येक वार्ड से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज सुनाई दे रही है, कि यदि प्रत्याशियों का चयन कांग्रेस के स्वयंभू नेता ठीक से कर लेते तो सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी का राजस्थान के तमाम निकाय में सुपड़ा साफ हो जाता !







राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मन की टीस, बता रही है कि कांग्रेस को चुनाव में कांग्रेस नहीं हराती है बल्कि कांग्रेस के स्वयंभू नेताओं का अपना निजी राजनीतिक स्वार्थ कांग्रेस को हराता है, जो राजस्थान निकाय चुनाव में देखने को मिला, यदि राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता अपने राजनीतिक स्वार्थ को अलग रखकर, ठीक से प्रत्याशियों का चयन ब्लॉक जिला और प्रदेश कांग्रेस कमेटि के परामर्श से करते और अपनी मनमानी नहीं दिखाई होती तो, कांग्रेस राजस्थान की निकायों में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को अपना बोर्ड बनाने के लिए तरसा देती, और अधिकांश निकायों में बोर्ड कांग्रेस का होता, ऐसा परिणाम आने के बाद कांग्रेस का आम कार्यकर्ता सोच रहा है और अपनी कुंठा को सार्वजनिक रूप से बयान करता हुआ नजर आ रहा है ! राजस्थान के निकाय चुनाव मे कांग्रेस की सफलता, इसलिए भी जरूरी थी और महत्वपूर्ण थी क्योंकि, निकाय चुनाव से पहले जून के महीने में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो बार राजस्थान आए थे, राहुल गांधी पहली बार 1 जून को राजस्थान के पुष्कर में चल रहे कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में आए थे जहां राहुल गांधी ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की प्रशंसा करते हुए कहा था कि डोटासरा और जूली की जोड़ी अन्य राज्यों में भी इसी तरह मजबूत होनी चाहिए, राहुल गांधी जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण का आयोजन कांग्रेस के भीतर इसलिए कर रहे हैं क्योंकि राहुल गांधी ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटी को मजबूत करना चाहते हैं और चाहते हैं कि स्थानीय निकाय पंचायत विधानसभा और लोकसभा में प्रत्याशियों का चयन कांग्रेस की निचली इकाइयों से शुरू होकर प्रत्याशियों की घोषणा प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर से हो, सवाल है कि क्या राहुल गांधी के 1 जून को प्रकट की गई मंशा का राजस्थान कांग्रेस कमेटी ने पालन किया या राजस्थान के नेताओं ने राहुल गांधी की बात को माना शायद नहीं, प्रत्याशियों के चयन में राजस्थान के चुनिंदा नेताओं ने अपनी मनमानी की जिसका परिणाम यह हुआ कि कांग्रेस सत्ताधारी भाजपा को पूरी तरह से नहीं हरा पाई,

राहुल गांधी का अगला प्रोग्राम 18 जून को कोटा में छात्रों की गूंज का था जो इतिहास बना राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से लगा कि कांग्रेस आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फैं केगी, राजस्थान तो छोड़ो कांग्रेस कोटा नगर निगम के भीतर भी अपने निगम बोर्ड को नहीं बचा पाई, और कोटा में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत पालिया, कोटा नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत ने राहुल गांधी और राहुल गांधी के द्वारा कोटा में किए गए छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर राजनीतिक गलियारो और मीडिया के भीतर सवाल उठने लगे, सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि देश के राजनीतिक पंडित मान रहे थे कि राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम कांग्रेस को चुनाव में बड़ी सफलता दिला सकता है लेकिन राहुल गांधी ने राजस्थान कोटा से इस कार्यक्रम का आगाज किया था उस कोटा में कांग्रेस अपने नगर निगम बोर्ड को नहीं बचा पाई और कोटा में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की, राजस्थान में निकाय चुनाव में कांग्रेस भाजपा का सुपड़ा साफ इसलिए नहीं कर पाई क्योंकि कोटा के कांग्रेसी नेता ने प्रत्याशियों के चयन के समय बड़ा रायता फैलाया था और उसके कारण राजस्थान के स्वयंभू नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और सह प्रभारी की भी नहीं चलने दी और अपने मनमाने ढंग से टिकटों का फैसला किया और घोषणा की इसलिए कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के सामने पीछड गई, अब इंतजार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इसका है कि कांग्रेस हाई कमान खासकर राहुल गांधी यह मंथन करेंगे की कोटा में छात्रों की गूंज कार्यक्रम होने के बावजूद कांग्रेस नगर निगम में बोर्ड क्यों नहीं बना पाई और भारतीय जनता पार्टी कैसे बोर्ड बनाने जा रही है ! क्या कोटा के बड़े नेता पर कोई कार्रवाई होगी जिसकी है हट धर्मिता के कारण कांग्रेस ने कोटा नगर निगम का बोर्ड को दिया और राजस्थान में कांग्रेस सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले कमजोरी रही !

                 



  देवेंद्र यादव

               कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most